{"_id":"62926333f6042e38836c993e","slug":"chief-minister-gave-development-projects-worth-rs-56-crore-73-lakh-4-thousand-to-the-people-of-the-district-hisar-news-hsr6328964113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने जिलावासियों को दी 56 करोड़ 73 लाख 4 हजार रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने जिलावासियों को दी 56 करोड़ 73 लाख 4 हजार रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में जिले की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को लघु सचिवालय परिसर में 56 करोड़ 73 लाख 4 हजार रुपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने 33 करोड़ 21 लाख 87 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन और 23 करोड़ 51 लाख 53 हजार रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न परियोजनाओं शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने माजरा प्याऊ में 7 करोड़ 18 लाख 21 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित राजस्व विभाग के अधिकारियों के आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने बास तहसील में 4 करोड़ 87 लाख 47 हजार रुपये की लागत से निर्मित बास तहसील के आवासीय परिसर तथा 4 करोड़ 71 लाख 9 हजार रुपये की लागत से बनाए गए बास तहसील कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 16 करोड़ 45 लाख 10 हजार रुपये की लागत से बनाए गए खेड़ी चौपटा स्थित महिला कॉलेज भवन का भी उद्घाटन किया।
कैमरी रोड़ स्थित 2 जलघरों की बढ़ेगी क्षमता, 7 करोड़ होंगे खर्च
नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने विभिन्न जल परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में कैमरी रोड स्थित 2 जलघरों की क्षमता में वृद्घि एवं मरम्मत के कार्य पर 7 करोड़ 13 लाख 5 हजार रुपये, आजाद नगर स्थित जलघर में वृद्धि एवं नवीनीकरण के कार्य पर 10 करोड़ 3 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
सीएम ने गांव लोहारी राघो में 33 केवी सब-स्टेशन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। सब-स्टेशन के निर्माण कार्य पर 6 करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इससे गांव लोहारी राघो, गढ़ी अजीमा, ढाणी कुम्हारान, माजरा, काजल खेड़ा, राजपुरा तथा माढ़ा के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विधान सभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक, सांसद बृजेंद्र सिंह, मेयर गौतम सरदाना, हांसी के विधायक विनोद भयाना, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, एसपी लोकेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त नेहा सिंह, एसडीएम अश्वीर नैन, नगराधीश विजया मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।