फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Nayab Saini reached Fatehabad, Inauguration and foundation stone laying of 225 crore development projects

Fatehabad: सीएम नायब सैनी का कांग्रेस पर तंज, कहा- हमसे हिसाब मांगने वाले पहले अपने गिरेबान में झांके

Thu, 25 Jul 2024 03:50 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार/फतेहाबाद (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार/फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 Jul 2024 03:50 PM IST
सार

फतेहाबाद में मुख्यमंत्री नायब सैनी वीरवार को शहर की पुरानी अनाज मंंडी में रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री जिले की 225 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया।

विज्ञापन
CM Nayab Saini reached Fatehabad, Inauguration and foundation stone laying of 225 crore development projects
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हमारी सरकार से 10 साल का हिसाब मांगने वाले पहले अपने गिरेबान में झांके। उनके राज में नौकरियां पैसों में बिकती थी लेकिन हमारी सरकार ने गरीब परिवारों के बच्चों को भी बिना खर्ची बिना पर्ची सरकारी नौकरियां दी है। मुख्यमंत्री वीरवार को फतेहाबाद शहर की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित प्रगति रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हुड्डा सरकार में भाई भतीजावाद क्षेत्रवाद हावी था। मगर भाजपा सरकार ने क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हर हलके के लिए समान रूप से विकास कार्य करवाए। इसलिए कांग्रेस के नेता हमारा हिसाब मांगने की बजाय अपने सरकार के कार्यकाल का हिसाब दें। उन्होंने कहा कि गरीब किसान मजदूर सभी के हक में भाजपा सरकार काम कर रही है और जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार सरकार बनने पर इन कार्यों को और गति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि गरीब परिवार के लोगों की सरकार में भागीदारी बढ़ रही है। भाजपा संगठन ने आम कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जैसे पद सौंपे हैं। इसी तरह गरीब परिवार के लोगों की भागीदारी को तीसरी बार सरकार बनाकर और बढ़ाना है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक दुड़ाराम, विधायक लक्ष्मण नापा सहित कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




फतेहाबाद के लिए सीएम की घोषणाएं
1. फतेहाबाद विधानसभा के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई।
2. गांव बड़ोपल में वन्य जीव पशु उपचार केन्द्र बनेगा।
3. बिजली व्यचस्था दुरूस्त करने के लिए रास्तों में लगे खंभों व घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को हटाया जाएगा। जहां कम वोल्टेज है, वहां बड़ा ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
5. उपयुक्त जगह मिलने पर वार्ड 13 व 14 में बुस्टिंग स्टेशन लगवाया जाएगा।
5. फतेहाबाद के मिनी बाईपास को दुरुस्त किया जाएगा।
6. भूना को उपमंडल व भट्टू को तहसील बनाने की मांग को मुख्यमंत्री ने नॉर्म्स पूरे होने पर पूरा करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed