फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chhotu eyewitness to Yash's murder in Hisar, came on dharna, showed his deep injury wounds and demanded justic

Haryana: हिसार में यश की हत्या का चश्मदीद गवाह छोटू धरने पर आया, गहरी चोटों के घाव दिखाते हुए की न्याय मांग

Wed, 29 Jan 2025 12:23 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 Jan 2025 12:23 PM IST
सार

हिसार के धरना स्थल पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए प्रदीप भानखड़ ने कहा कि पुलिस सभी 14 आरोपी गिरफ्तार करे। उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

विज्ञापन
Chhotu eyewitness to Yash's murder in Hisar, came on dharna, showed his deep injury wounds and demanded justic
यश हत्याकांड का चश्मदीद छोटू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के बारह क्वार्टर स्थित ढाणी किशन दत्त निवासी यश खटक की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने परिजनों ने बुधवार को तीसरे दिन शव के पोस्टमार्टम को लेकर सहमति दी। फिलहाल परिजनों कानागरिक अस्पताल परिसर में धरना जारी है। शाम के समय कैंडल मार्च निकालेंगे।

विज्ञापन


धरने पर आया गवाह, दिखाए घाव
इस मामले में गवाह छोटू ने धरना स्थल पर आकर लोगों को पूरी हकीकत बताई। छोटू ने कहा जब हम रेलवे के क्वार्टर में पहुंचे तो मुझे, यश तथा अक्षय फौजी पर 10-15 लोगों ने हमला किया। मैं एक ही व्यक्ति को जानता हूं। अक्षय फौजी सभी को पहचानता हूं। चार पांच हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। सबसे अधिक चोट यश को आई। मेरे हाथ,सिर व पैर में चोट है। अक्षय फौजी को हाथ व पैर पर चोटें मारी गई हैं।
विज्ञापन


धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि मामले में सभी 14 आरोपियों की आरोपी गिरफ्तारी तक शव नहीं लेंगे। प्रदर्शनकारियों ने नागरिक अस्पताल से नागोरी गेट तक पैदल रोष मार्च निकाला। दूसरी ओर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी राजली निवासी लक्ष्यदीप व योगेश को मंगलवार को अदालत में पेश किया। दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार शाम को तीसरे आरोपी राजली निवासी अजय धारीवाल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




धरना स्थल पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए प्रदीप भानखड़ ने कहा कि पुलिस सभी 14 आरोपी गिरफ्तार करे। उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सीएमओ बोर्ड गठित कर वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम कराएंगी तो हम सहमति देंगे। परिवार की मांग पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। दो दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो एसपी आवास पर धरना देंगे। इस मौके पर शमशेर टांक, प्रदीप राजौरिया, अजय खन्ना, सतीश ,बंटी, जितेंद्र बेदी, मुन्ना वाल्मीकि, अन्नु वाल्मीकि, विक्की टांक, पालाराम, रामसेन , लवली सहित अन्य मौजूद रहे।

धरनारत लोग करीब 1.25 बजे धरने से उठे और मृतक यश के फोटो लगा बैनर लेकर अस्पताल से निकले। वे प्रदर्शन करते हुए नागोरी गेट तक गए और वहां से वापस 2.30 बजे लौटे। भारी संख्या में पुलिस बल साथ था। प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने सोमवार को राजली निवासी लक्ष्यदीप व योगेश को गिरफ्तार किया था। जिनको एक दिन के रिमांड पर भेज लिया गया है। इस मामले में मंगलवार शाम को तीसरे आरोपी राजली निवासी अजय धारीवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से पूरी कार्रवाई की जा रही है। -कंवलजीत, डीएसपी, हिसार।

यह है पूरा मामला
कैमरी रोड की लक्ष्मी विहार कॉलोनी के सैनिक अक्षय बल्हारा का उसकी पत्नी रेणुबाला के साथ दहेज व मारपीट का कोर्ट केस चल रहा है। अक्षय छुट्टी आया हुआ है। 14 जनवरी को वह अपने साले लक्ष्यदीप आदि के साथ विवाद हुआ था। इसे मामले में समझौते के लिए 14 जनवरी देर रात रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर पर गया था। उसके साथ यश ,चंदन भी थे।


जहां लक्ष्यदीप, अजय धारीवाल, योगेश सहित अन्य डंडों व पाइपों से पीटना शुरू बुरी तरह मारा। हमले के 13 दिन बाद 27 जनवरी को यश की उपचार के दौरान मौत हो गई। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस संबंध में नामजद लक्ष्यदीप, अजय धारीवाल व योगेश पर केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed