फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cheques worth Rs 1.06 crore distributed for cow shelters

Hisar News: गोशालाओं के लिए 1.06 करोड़ की राशि के चेक वितरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cheques worth Rs 1.06 crore distributed for cow shelters
गोशाला संचालकों को अनुदान राशि के चेक वितरित करती विधायक सावित्री जिंदल। 
हिसार। श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र गोशाला में मंगलवार को चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने गोशालाओं को 1.06 करोड़ रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

सावित्री जिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गो संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि यह अनुदान राशि न केवल गोशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि समाज में सेवा और संरक्षण की भावना को भी सुदृढ़ करती है।
विज्ञापन

सावित्री जिंदल ने कहा कि गो-धन का संरक्षण सिर्फ पशुपालन की ही नहीं बल्कि प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण उपाय है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली है। सरकार गोशालाओं को चारा, चिकित्सा सेवाएं और अन्य सुविधाएं लगातार उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गो सेवा आयोग के माध्यम से गोशालाओं के आधुनिकीकरण, गोबर गैस संयंत्रों के निर्माण और गो-आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में रामकुमार रावलवासिया, दिनेश रावलवासिया, प्रवीण जैन, विपुल, ब्रह्मानंद, हरिसिंह बेनीवाल, सतीश अग्रवाल, वेदप्रकाश बेनीवाल, पार्षद संजय डालमिया सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

इस दौरान विभिन्न गोशालाओं को वितरित की गई राशि के बारे में जानकारी दी गई। श्री सिद्धनाथ गोशाला बालक को 8 लाख 9 हजार 600 रुपये, श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र गोशाला हिसार को 55 लाख 37 हजार 480 रुपये, कमल गिरी गोशाला कुलेरी को 9 लाख 95 हजार 440 रुपये, देवी भवन गोशाला को 9 लाख 14 हजार 940 रुपये, बाबा नगिना पुरी गोशाला डाया को 3 लाख 45 हजार रुपये, श्री योग कपिला गोशाला हिसार को 6 लाख 29 हजार 740 रुपये, बाबा शंकर नाथ गोशाला कन्नोह को 10 लाख 66 हजार 720 रुपये तथा सनातन आदर्श गोशाला को 3 लाख 17 हजार 400 रुपये की राशि के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed