{"_id":"6192aeeb6a53bc6d376b048d","slug":"checked-the-oil-gauge-in-the-tanker-30-ml-less-oil-was-found-with-every-5-liters-hisar-news-hsr6169593161","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर में लगे तेल मापक यंत्र को जांचा, हर 5 लीटर के साथ 30 मिली लीटर तेल मिला कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर में लगे तेल मापक यंत्र को जांचा, हर 5 लीटर के साथ 30 मिली लीटर तेल मिला कम
विज्ञापन
चालक को साथ लेकर टैंकर के तेल की पैमाइश करते अधिकारी।
- फोटो : Hisar
नारनौंद। गांव पेटवाड़ के अवैध रूप से डीजल की सप्लाई करते पकड़े गए टैंकर चालक को हांसी अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी तीर्थ दो दिन के रिमांड पर लिया है।
जांच अधिकारी खेताराम ने बताया कि सुरेंद्र पंघाल गांव उगालन में अपने पेट्रोल पंप के नाम से अवैध रूप से डीजल मोबाइल तेल टैंकर से गांव-गांव जाकर डीजल की सप्लाई करने का काम कर रहा था। जब उससे संबंधित कागजात व लाइसेंस मांगा तो वह उन्हें दिखाने में पूर्णतया नाकामयाब रहा।
टैंक से 2200 लीटर डीजल बरामद
इस मामले की बारीकी से जांच करने के लिए हिसार से सहायक फूड सप्लाई ऑफिसर श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक टीम पहुंची। इस दौरान सतबीर कुंडू विधिक माप विज्ञान हिसार व जगजीत ने तेल के सैंपल लिए और उन्हें सील कर पुलिस को सौंप दिया। टीम के सदस्यों द्वारा तेल की पैमाइश की गई तो टैंकर में करीब 2200 लीटर डीजल मिला। इसके अतिरिक्त तेल टैंकर में जो तेल मापक यंत्र लगा हुआ था। उसे विभाग के अधिकारियों द्वारा पांच लीटर तेल के डिब्बे के साथ मापा गया तो उसमें प्रत्येक पांच लीटर तेल के साथ 30 मिली लीटर तेल कम मिला।
विज्ञापन
तेल के ग्राहकों से की जाएगी वसूली
जांच अधिकारी एसआई खेताराम ने बताया कि इस मामले में टैंकर के चालक को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे एक रसीद बुक बरामद की गई है, जिससे वह अवैध रूप से तेल बेचने वाले ग्राहकों के नाम पर पेट्रोल पंप की रसीद काटता था। पुलिस अब उन सभी तेल के ग्राहकों से वसूली करने का काम करेगी। इनमें ग्राहक कुलबीर उर्फ कल्लू से 29 हजार रुपये के अलावा धर्मपाल, धर्मवीर व महावीर सहित उन सभी ग्राहकों से वसूली करने का काम करेगी, जिसकी रसीद ट्रक चालक द्वारा कटी हुई है। पेट्रोल पंप की जिन रसीदों को तेल टैंकर के चालक तीर्थ द्वारा काटा गया है उनमें वह पेट्रोल पंप के तेल के रेटों में 20 पैसे प्रति लीटर ज्यादा लिए जा रहे थे।
आरोपी के खिलाफ की जाए कानूनी कार्रवाई
पेट्रोल पंप संचालक कृष्ण, हरिओम शर्मा, अशोक, सुखविंदर जाखड़, मुकुल अग्रवाल व दानवीर सोनी ने बताया कि कुछ पेट्रोल पंप संचालक अपने निजी फायदे के लिए ऐसी हरकतें करते हैं जो कि सरासर गलत है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।