फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Check election management in assembly constituencies

Hisar News: नामांकन से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रों में जांचे चुनाव प्रबंध

Thu, 05 Sep 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Sep 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Check election management in assembly constituencies
हिसार। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बुधवार को जिला के अंतर्गत आने वाली सातों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करवाने को लेकर सुरक्षा के साथ-साथ सभी तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। नामांकन 5 सितंबर से 12 सितंबर तक सुबह 11 बजे से लेकर सायं 3 बजे तक दाखिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 16 सितंबर को नामांकन वापस और उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना के परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपये है। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को नामांकन पत्र जमा करवाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी दलाल को टिकट मिलने पर समर्थकों ने जताई खुशी

सिवानी मंडी। भाजपा की तरफ से जैसे ही प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की तो उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर बधाई दी। जेपी दलाल यहां से भाजपा टिकट के प्रमुख दावेदार भी थे। पिछले चुनाव के समीकरण की बात करें तो पिछले चुनाव में बीजेपी ने पहली बार इस सीट पर जीत हासिल की थी। पिछले विधानसभा चुनाव में जेपी दलाल ने यहां से लगभग 15 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर की 8 हजार वोटों से हार हुई थी। उधर लोकसभा चुनाव के बाद जैसे ही विधानसभा चुनावों की घोषणा हुई, उसी के साथ वित्त मंत्री ने लगातार अपने दोनों बेटों के साथ क्षेत्र को अभी तक नहीं छोड़ा है। लगातार जेपी दलाल व उनके पुत्रों का जनसंपर्क अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed