{"_id":"67c60461c9e15b2d04039354","slug":"cheated-of-rs-75-lakh-on-the-pretext-of-investment-hisar-news-c-21-hsr1005-578009-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेवानिवृत्त हवलदार को निवेश का झांसा देकर ठगे 7.5 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेवानिवृत्त हवलदार को निवेश का झांसा देकर ठगे 7.5 लाख रुपये
Tue, 04 Mar 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
हांसी। सेक्टर छह निवासी सेना से सेवानिवृत्त हवलदार को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर शातिरों ने साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने उनके रुपये विभिन्न आईपीओ में लगवाए, जब उन्होंने रुपये निकलवाने चाहे तो नहीं निकले। जिस पर उन्हें ठगी का पता चला और पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि वह भारतीय सेना से चार महीने पहले सेवानिवृत्त हुआ है। 20 दिसंबर को मोबाइल फोन पर एक लिंक प्राप्त हुआ। लिंक पर क्लिक करने से शेयरखान नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया।
इस ग्रुप में कंपनी के अधिकारी मनोज जोशी की तरफ से शेयर खरीदने और बेचने की सलाह दी जाती थी। 13 जनवरी को कंपनी ने वीआईपी सेवा शुरू की। जिसमें वह आईपीओ को अलॉट करते और विभिन्न खाता संख्या में रुपये डालने के लिए कहते थे। कंपनी के कहने पर उसने एक खाते में 14 जनवरी से 11 फरवरी के बीच 8.53 लाख रुपये डाले और 1.10 लाख रुपये निकाले। शुरुआत में वह एप के माध्यम से बताए गए खाते में रुपये जमा करवाते रहे और निकालते रहे। लेकिन लगभग 2 हफ्ते बाद कंपनी की तरफ से अलॉट किए गए आईपीओ में उलझते गए। जब रुपये निकालने चाहे तो क्रेडिट स्कोर कम बता कर रुपये नहीं निकालने दिए।
इसके साथ ही उन्हें ट्रेडिंग में निवेश करने की सलाह दी गई। पीड़ित के अनुसार एप तो चलती रही लेकिन वह खाते से रुपये नहीं निकाल पाए। जिस पर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया। कुल 7.5 लाख रुपये की ठगी हुई।