फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cheated of Rs 30.5 lakh on the pretext of wife's illness

Hisar News: पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर ठगे साढ़े 30 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 30.5 lakh on the pretext of wife's illness
नारनौंद। नारनौंद के वार्ड-6 निवासी प्रदीप कुमार के साथ किसी अज्ञात ने झूठा रिश्तेदार बनकर 30,37,699 रुपये ठग लिए। हांसी साइबर थाना पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायत में नारनौंद निवासी प्रदीप कुमार ने बताया है कि उनकी भतीजी रितु कनाडा में गई हुई है। 6 नवंबर को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह रितु का ससुर बोल रहा है और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका कोई रिश्तेदार एडमिट है। इसके इलाज के लिए उसको 10 लाख रुपये भेज रहा है। फोन करने वाले ने कहा कि आपके पास उनके किसी रिलेटिव का फोन आएगा। आप यह रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर देना। उनके कहे अनुसार उन्होंने आरोपियों के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। दूसरी बार फोन करने वाले झूठे रिश्तेदार ने अपनी पत्नी गंगाराम अस्पताल में दाखिल होने की बात कही थी। प्रदीप कुमार का कहना है कि उन्होंने आरोपियों पर विश्वास करके अलग-अलग करके 30,37 699 रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में जमा करवा दिए। आरोपी ने फर्जीवाड़े से रुपये हड़पने के लिए यह तक कह दिया कि ऑपरेशन के दौरान उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई है और गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर शव देने के नाम पर 3 लाख रुपये मांग रहे हैं। उनकी ऐसी बात करने पर वे उनके झांसे में आ गए। रुपये हड़पने के लिए आरोपियों ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी का इलाज करवाने के लिए अपना मकान तक भी बेच दिया है। आरोपियों ने यह भी कहा था कि उन्होंने अपना बेटा सऊदी अरब भेजा था और वहां उसका एक्सीडेंट हो गया है। जो सऊदी अरब पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस को शिकायत में प्रदीप ने बताया है कि आरोपियों ने झूठ बोलकर अपने बेटे को साउदी अरब से छुड़वाने की बात कह कर उनसे 13 लाख लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने अपनी भतीजी रितु के ससुर के नाम से आई फर्जी कॉल पर विश्वास कर लिया और आरोपियों द्वारा की गई बातों को भी मान लिया। आरोपियों ने झूठी बीमारियों का बहाना बनाकर उससे 30,37,699 रुपये ठग लिए हैं। फिलहाल साइबर थाना हांसी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed