फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cheated of Rs 10 lakh in the name of getting job in HAU

Hisar News: एचएयू में नौकरी लगवाने के नाम 10 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 10 lakh in the name of getting job in HAU
हिसार। एचएयू में नौकरी लगवाने के नाम पर चरखी दादरी जिले के गांव बिगोवा निवासी अमित से 10 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने दो नामजदों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि जून 2021 में बहन के ससुराल में उसकी मुलाकात बरवाला के गांव बुगाना निवासी अजय कुमार व नसीब कुमार से हुई थी। इन्होंने उसे एचएयू में नौकरी लगवाने की बात कही। बाद में उसे बुलाया और कहा कि 15 लाख रुपये दे दो। बिना किसी कागजात के नौकरी लगवा देंगे। रुपये तीन किश्तों में देने हैं। आरोपी जुलाई में कुछ कागजात व 5 लाख रुपये ले गए। सितंबर में आरोपियों ने ज्वाइनिंग लेटर भेजा और 5 लाख रुपये और ले लिए। मगर आज तक ज्वाइनिंग नहीं हुई वह एचएयू कार्यालय में पहुंचा और पूछताछ की तो पता चला कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। जांच अधिकारी मदनलाल ने बताया कि दो नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed