फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chautala's third generation active in politics: Family divided into two factions, blow to both INLD and JJP

चौटाला की तीसरी पीढ़ी राजनीतिक में सक्रिय: परिवार दो गुटों में बंटा, INLD और जेजेपी दोनों ही दलों को बड़ा झटका

Fri, 20 Dec 2024 02:00 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Dec 2024 02:00 PM IST
सार


चौटाला का परिवार हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उनके पुत्र अभय चौटाला और अजय चौटाला ने भी राजनीति में अपनी जगह बनाई है। उनकी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो), राज्य में एक मजबूत राजनीतिक दल रही है।

विज्ञापन
Chautala's third generation active in politics: Family divided into two factions, blow to both INLD and JJP
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

ओम प्रकाश चौटाला का जन्म हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था। वे चौधरी देवी लाल के पुत्र थे, जो स्वतंत्रता सेनानी और देश के उप-प्रधानमंत्री रह चुके थे। पिता के राजनीतिक आदर्शों और उनके नेतृत्व से प्रेरित होकर चौटाला ने राजनीति में कदम रखा। चौटाला चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे (1989, 1990, 1991, 1999-2005)।

विज्ञापन


राजनीतिक चुनौतियां और विवाद
चौटाला का राजनीतिक जीवन केवल उपलब्धियों से भरा नहीं था, बल्कि उन्हें कई विवादों और चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में उन्हें दोषी ठहराया गया और 2013 में उन्हें सजा सुनाई गई। इसके बावजूद, उनके समर्थकों की संख्या में कमी नहीं आई और वे जनता के बीच एक लोकप्रिय नेता बने रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विरासत और परिवार
चौटाला के पुत्र अभय चौटाला और अजय चौटाला ने भी राजनीति में अपनी जगह बनाई है। उनकी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो), राज्य में एक मजबूत राजनीतिक दल रही है। इस समय चौटाला परिवार की तीसरी पीढ़ी हरियाणा की राजनीति में है। चौटाला परिवार इन दिनों दो गुटों में बंटा है। ओपी चौटाला के बेटे अजय सिंह चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) बनाई है। वहीं दूसरे बेटे अभय सिंह चौटाला उनके साथ रहे. हाल के चुनाव में इनेलो और जेजेपी दोनों ही दलों को बड़ा झटका लगा।

चौटाला का परिवार

ओम प्रकाश चौटाला का विवाह स्नेह लता से हुआ था। अगस्त 2019 में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके दो बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला हैं। दोनों ही राजनीति में सक्रिय हैं। उनके बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला की पत्नी का नाम नैना चौटाला है और छोटे बेटे की पत्नी का नाम कांता चौटाला है। चौटाला की तीन बेटियां भी हैं जिनका नाम सुचित्रा, सुनीता और अंजलि है। उनके तीन भाई रणजीत सिंह चौटाला, प्रताप सिंह चौटाला और जगदीश कुमार चौटाला हैं। रणजीत चौटाला फिलहाल हरियाणा सरकार में बिजली मंत्री हैं। 

चौटाला के बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला 2009 में डबवाली से विधायक चुने गए थे। छोटा बेटा अभय ऐलनाबाद से विधायक है जो अक्तूबर 2014–मार्च 2019 तक हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत चौटाला इस समय हरियाणा के उपमुख्यमंत्री हैं। 2018 में पारिवारिक विवाद के चलते दुष्यंत को इनेलो से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने जननायक जनता पार्टी बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed