फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Change in Haryana Weather, three western disturbance will come in first fortnight of March, Chance of rain

Haryana Weather: मार्च के पहले पखवाड़े में आएंगे तीन पश्चिमी विक्षोभ; बारिश की संभावना, गिरेगा पारा

Mon, 04 Mar 2024 12:39 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 04 Mar 2024 12:39 PM IST
सार

हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ  ने बताया कि आने वाले दिनों में तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इसके असर से 6 मार्च को प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। जिसके कारण तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
Change in Haryana Weather, three western disturbance will come in first fortnight of March, Chance of rain
हरियाणा का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस माह के पहले पखवाड़े में लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनके प्रभाव से तापमान में उतार चढ़ाव आएगा। वहीं, अगले दो दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 5 मार्च की रात एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 6 मार्च को प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन


7 मार्च को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इसके बाद 10 मार्च की रात दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे 11 मार्च को बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। 12 मार्च को यह विक्षोभ गुजर जाएगा। फिर 15 मार्च को तीसरा विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से बारिश हो सकती है। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अभी 4 व 5 मार्च को रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


तीसरे दिन कई जिलों में हुई बूंदाबांदी
पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार तीसरे दिन रविवार को भी रहा। इस दौरान यमुनानगर व हिसार जिले में बूंदाबांदी हुई। हालांकि रविवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा और धूप निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग जिलों में मौसम का हाल

झज्जर में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। सुबह और शाम को हल्की ठंड अभी भी है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।

सोनीपत में सुबह से ही आसमान में खिली धूप निकली हुई है। दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि व बारिश से न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

करनाल में सुबह से ही आसमान साफ है। सुबह से धूप खिली हुई है, जिससे आज तापमान में वृद्धि की संभावना है।

रेवाड़ी में सुबह से मौसम साफ है। बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। धूप भी निकली हुई है। आज हवाएं नहीं चल रही है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अंबाला में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकल रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने भी रविवार तक ही बारिश का प्रभाव बताया था। आज तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

सिरसा में धूप निकलने के कारण मौसम साफ है। लेकिन सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। सुबह का तापमान आठ डिग्री के आस पास दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed