फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chances of rain today as well, temperature will continue to fall

Hisar News: आज भी बारिश के आसार, तापमान में बनी रहेगी गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chances of rain today as well, temperature will continue to fall
हिसार। प्री-मानसून गतिविधियों के बीच सोमवार को हिसार समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। हिसार जिले में जून माह के दौरान पांचवीं बार बारिश हुई और सोमवार सुबह 1.9 एमएम वर्षा दर्ज की गई। हालांकि जिले में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में वर्षा रिकॉर्ड की गई। हिसार जिले में जून माह में औसत वर्षा 49 से 52 एमएम मानी जाती है लेकिन अब तक केवल 28 एमएम बारिश ही दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन

मई और जून के दौरान मौसम लगातार बदलता रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। इस बार नौतपा के दौरान भी तापमान सामान्य से नीचे रहा और बीच-बीच में हुई बारिश ने गर्मी का असर कम कर दिया। मार्च, अप्रैल, मई और जून चारों महीनों में बारिश दर्ज की गई है। जून, जिसे सामान्यतः सबसे गर्म महीना माना जाता है, उसमें इस बार एक भी दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा। हालांकि लगातार हो रही बूंदाबांदी के कारण उमस का स्तर बढ़ा है। जून में आई आंधी से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून की रफ्तार सुस्त, देरी से पहुंचने के आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार मानसून की गति सुस्त बनी हुई है, जिससे एक जुलाई तक हरियाणा में इसके प्रवेश की संभावना कम हो गई है। उन्होंने बताया कि 27 जून के बाद संभावित मौसम प्रणाली के प्रभाव से मानसून की रफ्तार बढ़ सकती है। इसके बाद ही हरियाणा में मानसून के आगमन की स्थिति स्पष्ट होगी। इस वर्ष मानसूनी वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है।


प्रदेश में दर्ज वर्षा
हिसार : 1.9 एमएम
अंबाला : 2.4 एमएम
भिवानी : 2.0 एमएम
चरखी दादरी : 1.0 एमएम
सिरसा : 0.5 एमएम
यमुनानगर : 7.5 एमएम

हिसार में जून माह की वर्षा
10 जून : 3.0 एमएम
15 जून : 5.2 एमएम
16 जून : 9.0 एमएम
18 जून : 8.8 एमएम
23 जून : 1.9 एमएम

दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे
सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था। मंगलवार को भी तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed