{"_id":"67854973b8eb7623a30eaf42","slug":"chances-of-rain-on-15-and-18-hisar-news-c-21-hsr1012-544443-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अगले पांच दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा, 15 व 18 को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अगले पांच दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा, 15 व 18 को बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पश्चिम विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद सोमवार को दोपहर के समय खिली धूप ने लोगों को राहत दी। तीन दिन बाद धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 16 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश में 19 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बीचबीच में बदलाव से कहीं आंशिक बादल तथा कहीं अलसुबह धुंध भी संभावित है। 15 जनवरी व 18 जनवरी को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। बाद में मौसम में बदलाव होने के कारण आमतौर पर रात्रि के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान कोहरे का असर कम रहेगा।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि इस समय होने वाली बारिश से किसानों काे फायदा होगा। जनवरी माह में होने वाली बारिश, बूंदाबांदी से गेहूं की अच्छी पैदावार होगी। दिसंबर में औसत अधिक बारिश रही। जनवरी में भी 13 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
जिला न्यूनतम तापमान
हिसार 7.8
रोहतक 11.2
भिवानी 8.5
सिरसा 7.8
सोनीपत 9.3
पानीपत 8.0
करनाल 6.5
फरीदाबाद 10.7
-- -- -- -- -- --