{"_id":"677d48059964d44f270af54d","slug":"chance-of-light-rain-hisar-news-c-21-1-hsr1033-540410-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 11 को सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ, हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 11 को सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ, हल्की बारिश की संभावना
Tue, 07 Jan 2025 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 07 Jan 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
हिसार। 11 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने 8 व 9 जनवरी को घना कोहरा व शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 11 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव में आएगा। इसके प्रभाव से तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। तब तक दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में शीतलहर, शीत दिवस और कोहरा की गतिविधियां जारी रहेंगी।
रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी, सामान्य से रहे ऊपर
मंगलवार को औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इस दौरान ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा। वहीं अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की मामूली गिरावट आई और यह औसत अधिकतम तापमान से 2.5 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन
यह रहा तापमान
जिला-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-13.3-11.0
हिसार-17.2-11.6
करनाल-14.4-10.0
नारनौल-15.4-6.5
रोहतक-15.5-11.8
सिरसा-18.4-9.2