फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chairman of Tapriwas Vimukt Cell accused of rape, case registered

टपरीवास विमुक्त प्रकोष्ठ के चेयरमैन पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chairman of Tapriwas Vimukt Cell accused of rape, case registered
हांसी। टपरीवास विमुक्त जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह पर हांसी उपमंडल के एक गांव निवासी 37 वर्षीय विधवा महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि डॉ. बलवान ने खुद को मुख्यमंत्री का नजदीकी बताकर मदद करने के बहाने उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉ. बलवान सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, रुपये ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को भेजी शिकायत में महिला ने बताया कि 10 वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी, उसकी दो बेटियां है। पति की मौत के बाद उसने दूसरे युवक के साथ करेपा कर लिया था। पारिवारिक झगड़ों के कारण वह कभी भी अपने मायके तो कभी अपने ससुराल में रहती थी। इस झगड़े की शिकायत देने जब वह हांसी थाने में गई तो उसकी मुलाकात धर्म खेड़ी गांव निवासी डॉ. बलवान सिंह के साथ हुई। बलवान ने खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताकर मदद करने के बहाने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह लगातार फोन करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में बलवान सिंह की उस पर व उसकी बेटी के प्रति गलत नजर हो गई थी। उसके बाद आरोपी बलवान ने कहा कि सरकार में उसकी अच्छी जान पहचान है। वह दोनों को कहीं न कहीं नौकरी लगवा देगा। अगर विरोध किया तो दोनों को जेल भिजवा देगा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि 30 सितंबर 2020 को अग्रोहा मेडिकल में उसकी बेटी दाखिल थी। आरोपी वहां आ गया और गाड़ी में उससे दुष्कर्म किया। साथ ही हांसी थाने में दर्ज उसकी बेटी के केस में मदद करने के बहाने बलवान सिंह ने उससे करीब डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए थे।
विज्ञापन

मेरी उक्त महिला से दो वर्षों के दौरान कोई मुलाकात नहीं हुई और न ही मेरी किसी प्रकार से फोन पर बात हुई। मुझ पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, सब झूठे हैं। सिर्फ मुझे बदनाम करने का काम किया जा रहा है। - डॉ. बलवान सिंह, चेयरमैन, टपरीवास विमुक्त प्रकोष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed