फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   chain snaching in Bhamashah nagar Hisar

बदमाशों ने अस्पताल से घर तक की रेकी, महिला के गले से छीनी चेन

Fri, 12 Mar 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
chain snaching in Bhamashah nagar  Hisar
सीसीटीवी फुटेज में चेन झपटता दिखाई दे रहा बदमाश। - फोटो : Hisar
हिसार। बाइक सवार बदमाशों ने वीरवार को भामाशाह नगर में एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी जोगिंद्र शर्मा व शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बदमाशों ने अस्पताल से लेकर पीड़िता के घर तक रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

भामाशाह नगर निवासी 55 वर्षीय पीड़िता रोशनी देवी ने बताया कि वीरवार सुबह वह अपनी बहू व पोती के साथ हिसार बस अड्डे के पास एक निजी अस्पताल गई थी। उस दौरान वहां से ऑटो में लौटते वक्त बाइक सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे, जब वह घर के पास पहुंची तो दोनों युवक अन्य गली में से होते हुए उसके घर से करीब 300 मीटर पहले ही आकर खड़े हो गए। इस दौरान एक युवक बाइक पर हेलमेट पहने हुए था और उसका साथी मुंह पर मास्क लगाए कुछ दूरी पर फोन सुनने का बहना कर रहा था। रोशनी देवी ने बताया कि जैसे ही वह उस युवक के पास पहुंची तो आरोपी युवक ने कुछ सेकेंड में ही उसके गले से ढाई तोले की सोने की चेन छीन ली और बाइक पर बैठकर साथी सहित सब्जी मंडी की तरफ फरार हो गया। रोशनी देवी ने बताया कि यह घटना करीब दोपहर 12 बजे की है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस व डीएसपी जोगिंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा का कहना है कि बदमाशों की बाइक की पहचान हो चुकी है, उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकीं घटनाएं
- आठ मार्च को बैंक से बीमा के 80 हजार रुपये निकलवाकर घर जा रही सैनियान मोहल्ला निवासी किरण से दोपहर करीब दो बजे रेडस्क्वेयर मार्केट के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से रुपयों से भरा पॉलीबैग छीन लिया था। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सात मार्च को बाइक सवार दो युवकों ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन में अजय चौहान की दुकान में घुसकर उसके बेटे प्रतीक से रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। बाद में आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था। बैग में 14500 रुपये थे।

- 26 फरवरी को सीसवाला निवासी सीताराम से सीसवाला निवासी जयदीप और बालसमंद निवासी आशीष ने उसका मोबाइल फोन और बाइक छीन ली थी।
- फरवरी में ही एचएयू चौकी एरिया में भी एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार फरार हो गए थे। उससे कुछ दिन पहले ही अर्बन एस्टेट एरिया में मकान के बाहर बैठी एक महिला के गले से भी बाइक सवार युवक चेन छीनकर फरार हो गए थे।

पीड़िता रोशनी देवी, जिनकी चेन झपटी गई।

पीड़िता रोशनी देवी, जिनकी चेन झपटी गई।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed