{"_id":"60bfc78c8ebc3e01956e36af","slug":"chain-snaching-hisar-news-rtk612129683","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास की चेन तोड़ते देखा तो पतीला फेंककर मारा, फिर बाल्टी मारी, आधी चैन बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास की चेन तोड़ते देखा तो पतीला फेंककर मारा, फिर बाल्टी मारी, आधी चैन बचाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अपनी सास के गले से चेन झपटते देख बहू समीक्षा जैन ने बदमाशें पर पतीला फेंककर मार सास को बचाने का प्रयास किया। निशाना चूकने पर पतीला बदमाश को नहीं लगा। जिसके बाद समीक्षा ने बाल्टी भी फेंककर मारी, जो हेलमेट पहने चेन स्नेचर को लगी। लुटेरे चेन का कुछ हिस्सा तोड़कर ले गए।
जवाहर नगर निवासी समीक्षा जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 70 वर्षीय सास उर्मिला जैन मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर के पास गली के नुक्कड़ पर गाय को चारा डालने गई थीं। उस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए। इनमें से एक युवक कुछ दूरी पर हेलमेट डाले बाइक पर ही बैठा रहा। दूसरा युवक मास्क पहने हुए था। इस युवक ने उसकी सास के गले से सोने की चेन तोड़ ली। समीक्षा ने बताया कि जिस वक्त बदमाश गले से कटर के सहारे चेन तोड़ रहा था। उस दौरान वह मकान की छत पर गमलों में पौधों को पानी दे रही थी। समीक्षा ने बताया कि उसके हाथ में पतीला था। उसने वह पतीला उसके ऊपर फेंककर मारा तो वह उसको नहीं लगा। इस बीच वह चेन का कुछ हिस्सा तोड़कर ले गया। बाकी उसकी सास के हाथ में आ गया। उसकी सास उसी दौरान घबराकर कुछ देर के लिए अचेत हो गई। समीक्षा ने बताया कि उस दौरान जब बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मकान के आगे छोटी गली से फरार होने लगा तो उसने उन पर बाल्टी भी मारी। यह बाल्टी हेलमेट पहने युवक को लगी। इसके बावजूद बदमाश बाइक सहित मौके से फरार हो गए। समीक्षा जैन ने बताया कि बदमाशों की बाइक का नंबर नहीं था। समीक्षा का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत व सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी है।