फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cesarean delivery started after six months in civil hospital

Hisar News: नागरिक अस्पताल में छह महीने बाद शुरू हुई सिजेरियन डिलीवरी

Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cesarean delivery started after six months in civil hospital
 नागरिक अस्पताल में प्रथम तल पर बना प्रसूति कक्ष।
हांसी। नागरिक अस्पताल में करीब छह महीने बाद सिजेरियन सेक्शन से गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाई गई। डिलीवरी निजी अस्पताल की चिकित्सक डॉ. हितांशी ने करवाई। गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन सेक्शन की सुविधा देने के लिए अस्पताल प्रशासन ने निजी अस्पताल की चिकित्सक डॉ. हितांशी के साथ अनुबंध किया है।
विज्ञापन

सिजेरियन सेक्शन ऑपरेशन की सुविधा न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को हिसार और अग्रोहा रेफर किया जा रहा था। नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए अब फिर से सिजेरियन सेक्शन की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। शनिवार को आमटी तालाब निवासी बबली नागरिक अस्पताल में पहुंची। उसकी स्थिति को देखते हुए सिजेरियन सेक्शन की जरूरत थी। जिस पर निजी अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. हितांशी को बुलाया गया। उन्होंने गर्भवती की डिलीवरी करवाई। महिला ने बेटे को जन्म दिया। महिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। अस्पताल प्रशासन ने 31 मार्च तक के लिए डॉ. हितांशी से अनुबंध किया है। जरूरत के अनुसार उन्हें अस्पताल बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में करीब छह महीने से महिला रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। उनका अवकाश 15 फरवरी को पूर्ण होना है। वह 16 फरवरी से ज्वाइंनिंग करेंगी। इस वजह से नागरिक अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन की सुविधा बंद थी। जिसके चलते चिकित्सक ऐसी गर्भवती महिलाएं जिन्हें सिजेरियन सेक्शन की जरूरत होती थी उन्हें हिसार व अग्रोहा में रेफर कर रहे थे। वहीं सामान्य डिलीवरी अस्पताल में करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सिजेरियन सेक्शन में चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं के पेट में चीरा लगाकर बच्चे का जन्म करवाया जाता है। कभी-कभी प्रसव से पहले या उसके दौरान जटिलताएं विकसित हो जाती हैं और जल्द सिजेरियन सेक्शन की आवश्यकता होती है।




अनुबंध के आधार पर जरूरत पड़ने पर निजी चिकित्सक को बुलाया जाएगा। शनिवार को भी अस्पताल में उन्होंने सिजेरियन सेक्शन से गर्भवती की डिलीवरी करवाई है।- डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed