फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cbi arrest two accused in honour killing case

आन के लिए राजेश की हत्या मामले में लड़की के पिता समेत दो आरोपी काबू

Fri, 04 Sep 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
cbi arrest two accused in honour killing case
हिसार। अमन नगर निवासी राजेश की आन के लिए हत्या मामले में जांच के लिए चंडीगढ़ से सीबीआई डीएसपी मीना गेरा के नेतृत्व में टीम वीरवार को यहां पहुंची। सीबीआई ने इस मामले में राजेश की पत्नी पूनम के पिता शिव नगर निवासी शमशेर व खरड़ निवासी हत्यारोपी राजकुमार उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के पिता शमशेर ने सीबीआई के समक्ष इस बात को स्वीकार किया कि उसने राजेश की सुपारी देकर कालिया से हत्या करवाई थी।
विज्ञापन

तत्कालीन एसपी व एसएचओ को किया गया था हाईकोर्ट में तलब
जय भीम आर्मी के चेयरमैन संजय चौहान ने बताया कि 6 अगस्त 2018 को एडवोकेट रामनिवास कुश के माध्यम से हाईकोर्ट में सीबीआई जांच के लिए केस डाला था। उसके बाद 3 अक्टूबर 2018 को हिसार के तत्कालीन एसपी व एसएचओ को हाईकोर्ट में तलब भी किया गया था। हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर 2018 को सीबीआई के जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

प्रेम विवाह से युवती के परिजन थे नाखुश
संजय चौहान का कहना है कि राजेश अनुसूचित जाति से संबंध रखता था। राजेश ने 23 अक्टूबर 2015 को सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट में पूनम से प्रेम विवाह किया था, जिस कारण युवती के परिजन नाखुश थे। इसके बाद 2 फरवरी 2017 को राजेश लापता हो गया था। 4 फरवरी 2017 को राजेश का शव मिर्जापुर-धांसू रेलवे फाटक के पास मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा था, क्यों न मामला सीबीआई को सौंपा जाए
राजेश के परिजनों व ट्रस्ट द्वारा हिसार पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से सीबीआई की मांग की थी। पीड़ित परिवार का आरोप था कि पुलिस आरोपियों को कुछ न कहकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। हाईकोर्ट ने भी ट्रस्ट व पीड़ित परिजनों द्वारा की गई सीबीआई जांच की मांग पर गौर करते हुए इस बारे स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए थे कि क्यों न यह मामला सीबीआई को सौंप दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed