{"_id":"ca460cf0e40a7cfff5f34e862c0ef3d8","slug":"caught-in-jijeyu-student-govind-dham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू के छात्र गोविंद धाम में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू के छात्र गोविंद धाम में फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में हिसार के 80 से अधिक लोग फंस गए हैं। इनमें जीजेयू के छात्र भी शामिल हैं। गनीमत यह है कि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गोविंद धाम में फंसने वाले छात्रों ने बताया कि वे गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र हैं। छुट्टियों में सात छात्रों ने मिलकर घूमने का प्रोग्राम बनाया था।
विज्ञापन
ऐसे में जब सभी गोविंद धाम पहुंचे तो वहां पर मौसम पूरी तरह से साफ था लेकिन रात के समय अचानक आई तेज बारिश से मंदाकनी नदी पर बना पुल टूट गया और सभी गोविंद धाम के होटल में ही फंस कर रह गए। परिजनों से शनिवार को कोई बात नहीं हो पाई। आखिरी बार बात शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे ही हो पाई थी।
विज्ञापन
नहीं पता था इतनी बारिश होगी : गांव भेरा निवासी कपिल बैनीवाल जीजेयू से एमबीए कर रहा है। वह चार-पांच दिन पहले अपने चार-पांच दोस्तों के साथ हेमकुंड यात्रा पर गया था।
कपिल बैनीवाल के भाई ने बताया कि मानसून के हालात देखते हुए उम्मीद नहीं थी कि इस तरह का कुछ हो सकता था। अगर थोड़ा भी अंदेशा होता तो उन्हें जाने ही नहीं देते। शुक्रवार रात जब बात हुई तब उन्होंने बताया था कि वे गोविंद धाम में होटल में ही हैं। अभी फंसे हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कोई रास्ता मिल जाएगा।
चारों धाम की यात्रा करने के लिए हिसार से लोगों का जाना लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को हिसार से करीब 80 लोग ऋषिकेश पहुंचे हैं।
फिलहाल ऋषिकेश में किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं है। सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सेक्टर 14 निवासी तिलक ने बताया कि मौसम साफ है और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आ रही है। सरकार की ओर से कोई दिशा निर्देश फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं। लोग परिजनों के लगातार संपर्क में बने हुए हैं।