{"_id":"66d8e86340961f45ea0e4ba7","slug":"cataract-operations-are-not-being-performed-due-to-fear-of-infection-in-ot-hisar-news-c-21-hsr1020-456636-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ओटी में इंफेक्शन का डर, नहीं हो पा रहे मोतियाबिंद के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ओटी में इंफेक्शन का डर, नहीं हो पा रहे मोतियाबिंद के ऑपरेशन
Thu, 05 Sep 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में सीलन, नमी के कारण आंख के ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ को नमी के कारण ओटी में इंफेक्शन फैलने का डर सता रहा है। ऐसे में कुछ समय के लिए दवा का छिड़काव कर उसे बंद कर दिया गया है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन न होने के काण मरीजों को भटकना पड़ रहा है।
विशेषज्ञ भी ऑपरेशन के लिए दो महीने आगे की तारीख दे रहे हैं। इस कारण अति जरूरी मरीजों को निजी संस्थानों पर जाकर महंगी दर पर ऑपरेशन कराना पड़ रहा है। हालांकि अगले सप्ताह ओटी को खोला जाएगा, इसके बाद ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। अभी करीब 150 मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। वहीं अस्पताल में एक ही नेत्र रोग विशेषज्ञ के होने के चलते ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगती है।
नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ विजय कुमार ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में इंफेक्शन फैलने के कारण ओटी को बंद किया है। जिस कारण मोतियाबिंद के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। ओटी खुलने के बाद पहले उन मरीजों को ऑपरेशन किए जाएंगे, जो पहले से लंबित हैं। बता दें कि अस्पताल परिसर में पहले तीन नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति थी। तीनों चिकित्सक वीआरएस लेकर चले गए। इसके बाद एक नए चिकित्सक की नियुक्ति की गई। नेत्र रोग विशेषज्ञों की कमी होने के कारण ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी रहती है।