फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cash and jewellery stolen from Shivnagar residence

Hisar News: शिवनगर के आवास से नकदी और जेवरात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from Shivnagar residence
हिसार। शहर के शिवनगर स्थित एक आवास से चोर नकदी और जेवरात ले गए। आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिवनगर की रहने वाली बिमला देवी ने बताया कि वह घरेलू काम करती है। 29 दिसंबर को वह मकान पर ताला लगाकर परिवार समेत काम के लिए बाहर गई थी। 31 दिसंबर को शाम करीब 5:30 बजे घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। चोर घर से 50 हजार रुपये और सोना-चांदी के जेवरात ले गए।
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाले युवक पर किया हमला
हिसार। सिरसा हाईवे स्थित होटल में 31 दिसंबर को खाना खाने गए दीपक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। देर रात घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना पुलिस ने मनोज, संदीप और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में तेजा मार्केट में रहने वाले दीपक ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया हुआ है और मजदूरी करता है। 31 दिसंबर की रात करीब 10 बजे चौथा मिल के पास एक होटल पर दोस्त संदीप के साथ खाना खाने के लिए गया था। वहां पर पार्टी चल रही थी। इसी दौरान बरवाला के मनोज और उसके साथियों ने हमला कर दिया। दीपक ने बताया कि प्रेम विवाह करने के कारण मनोज रंजिश रखे है। वह पहले भी दो-तीन बार झगड़ा कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed