फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered for firing in air from revolver

Hisar News: विवाह समारोह में अवैध रिवॉल्वर से हवाई फायर करने पर मामला दर्ज

Sun, 22 Dec 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 22 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Case registered for firing in air from revolver
हांसी। कुलाना में विवाह समारोह के दौरान अवैध रिवॉल्वर से हवाई फायर करने वाले व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने अपराध शाखा में तैनात सिपाही प्रवीन कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत ने प्रवीन ने बताया कि उसकी ड्यूटी थाना सदर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों व अपराधियों पर नजर रखने के लिए लगाई गई है। उसे सूचना मिली थी कि 11 दिसंबर को गांव कुलाना में एक युवक की शादी थी। 10 दिसंबर की रात को उनके घर पर आयोजित कार्यक्रम में गांव के ही युवक सतीश उर्फ धोलिया ने डीजे पर नाचते समय रिवाॅल्वर से हवाई फायर किए थे। जिसकी वीडियो किसी ने उन्हें भेजी थी। उसने अपने स्तर पर छानबीन की तो घटना सही मिली। जांच में पता लगा कि सतीश उर्फ धोलिया के पास कोई लाइसेंसी रिवॉल्वर नहीं है। पुलिस ने सतीश के खिलाफ आर्म्स एक्ट व धारा 287 के तहत मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन



अवैध हथियार के साथ दो आरोपी पकड़े
हिसार। पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ टीम ने रायपुर मार्ग पर एक कार से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए। पकड़े गए आरोपी ढाणी किशनदत्त निवासी हरिओम और सोमालसर बीकानेर राजस्थान निवासी आसाराम को अदालत में पेश किया। पुलिस ने हरिओम को तीन दिन के रिमांड पर लिया और आरोपी आसाराम को जेल भेज दिया। मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बताया कि टीम सेक्टर 1-4 के सामुदायिक केंद्र के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली की रायपुर मार्ग की तरफ से एक कार आ रही है। इसमें अवैध हथियार रखा हुआ है। पुलिस ने रायपुर मार्ग पर नाकाबंदी की और शक के आधार पर कार की तलाशी ली। टीम को हरिओम और आसाराम के पास से एक अवैध हथियार और पांच कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed