फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against the councilor's father-in-law on the complaint of the municipal commissioner

पार्षद के ससुर के खिलाफ निगमायुक्त की शिकायत पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case registered against the councilor's father-in-law on the complaint of the municipal commissioner
हिसार। पार्षद कविता केडिया के ससुर छबीलदास केडिया द्वारा निगम कर्मचारी के साथ की गई गाली गलौच मामले में निगम प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दे दी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि नगर निगम की तहबाजारी टीम ने गुलाब सिंह चौक से सड़क पर रखी मेजों को हटवाया था। हालांकि निगमायुक्त के आदेश पर अन्य जगह उक्त दुकानदार के लिए व्यवस्था कर दी गई थी। साथ ही तहबाजारी टीम के दो कर्मचारियों की ड्यूटी वहां व्यवस्था बनाने के लिए लगा दी गई थी। निगम कर्मचारियों का आरोप था कि छबीलदास केडिया ने उक्त दोनों कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही फोन पर तहबाजारी शाखा प्रभारी से गाली-गलौच किया व उन्हें देख लेने की धमकी भी दी। उधर छबीलदास केडिया का आरोप था कि निगम कर्मचारी निगमायुक्त के आदेश का पालन भी नहीं कर रहे हैं और उन्होंने मुझसे बदतमीजी से बात की।
विज्ञापन

---------------
यह दी शिकायत -
निगम प्रशासन की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया है कि 23 दिसंबर को तहबाजारी शाखा के कर्मचारी अस्थायी अतिक्रमण हटवा रहे थे। इस दौरान निगम पार्षद कविता केडिया के ससुर छबीलदास केडिया ने गुलाब सिंह चौक पर अस्थायी अतिक्रमण हटवाते हुए तहबाजारी टीम के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया व गाली गलौच की। इसके अलावा तहबाजारी टीम के इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा व सुरेंद्र वर्मा के साथ दूरभाष पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया व देख लेने की धमकी दी, जिसका पुख्ता सबूत ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। शिकायत में कहा गया है कि कविता केडिया के पार्षद होने का राजनीतिक दबाव उनके द्वारा डाला जाता है और सरकारी कार्य के दौरान निगम कर्मचारियों को धमकी देना, अश्लील शब्दों का प्रयोग व देख लेने की धमकी देने की घटनाएं लगभग आए दिन करते हैं।
विज्ञापन

------
वर्जन
निगम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, गाली गलौच करना सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
- इंस्पेक्टर प्रहलाद राय, प्रभारी, सिटी थाना।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed