फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against six people, including a lawyer, for executing a fraudulent property registration by falsely claiming a person who died 56 years ago was alive.

Hisar News: 56 साल पहले मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर कराई फर्जी रजिस्ट्री, वकील समेत 6 पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six people, including a lawyer, for executing a fraudulent property registration by falsely claiming a person who died 56 years ago was alive.
आदमपुर। गांव सदलपुर में 56 साल पहले मृत हो चुके जमीन के मूल मालिक पोला राम को जीवित दर्शाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करने और उसके नाम से जमीन की बैनामा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय आदमपुर में पोला राम की जगह एक अज्ञात व्यक्ति खड़ा कर करीब एक कनाल चार मरला जमीन की रजिस्ट्री करवा ली।
विज्ञापन


15 साल से जमीन पर काबिज व्यक्ति की शिकायत के बाद मामला सामने आया। तहसीलदार की रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद आदमपुर थाना पुलिस ने अधिवक्ता समेत छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव सदलपुर निवासी शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि जमीन के मूल मालिक पोला राम पुत्र किसतुरा वर्ष 1928 में गांव सदलपुर आए थे और उनकी मृत्यु वर्ष 1970 में हो चुकी है। पोला राम के नाम दर्ज खेवट नंबर 3361 की एक कनाल चार मरला जमीन पर उनका पिछले 15 वर्षों से कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि नामजद आरोपियों ने साजिश के तहत मृत पोला राम की जगह एक अज्ञात व्यक्ति को सब-रजिस्ट्रार के समक्ष खड़ा किया। फर्जी आधार कार्ड के जरिए 15 अप्रैल 2026 को बैनामा रजिस्ट्री संख्या 98 करवा ली गई। इसके बाद आरोपियों ने खेत में लगे पेड़ उखाड़ दिए और बाड़ तोड़ दी। विरोध करने पर शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज की और धमकी भी दी।

शिकायत मिलने पर सब-रजिस्ट्रार एवं तहसीलदार रामनिवास भादू ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद मामले की जांच आदमपुर थाना पुलिस को भेजी गई। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी पोला राम को खड़ा कर धोखाधड़ी से अशोक कुमार के नाम रजिस्ट्री और इंतकाल संख्या 12393 दर्ज करवा लिया था।


जांच में जालसाजी, जाली दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रणसिंह, सुंदर, संदीप (अधिवक्ता), संजय, अशोक और बलवीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed