{"_id":"6a3ae829b60ff639880b1c3b","slug":"case-registered-against-1500-people-including-six-named-individuals-over-a-water-dispute-hisar-news-c-21-1-hsr1033-896627-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पानी के विवाद में छह नामजद सहित 1500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पानी के विवाद में छह नामजद सहित 1500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 24 Jun 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
हांसी के गांव चानौत में हाथ में जंजीर बांध कर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
हांसी। गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर 39 दिन से चल रहे धरने के बीच सोमवार रात को पुलिस प्रशासन ने वहां भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन पर लगाई गई टी-कनेक्शन को उखाड़ लिया। इस दौरान पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मी व कई ग्रामीण घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में छह नामजद सहित 1500 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इधर, मंगलवार को दिनभर धरने को लेकर आईजी, डीसी, एसपी व धरना कमेटी की अलग-अलग प्रेसवार्ता हुई। डीसी ने साफ कहा कि टी-कनेक्शन अवैध थी इसलिए उखाड़ ली। वहीं धरना कमेटी का कहना है कि धरना जारी रहेगा व गांव में विधायक विनोद भयाना की एंट्री बंद है।
इधर, शनिवार को टी-कनेक्शन हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सोमेश कुमार की अगुवाई में लगवाई गई थी। सोमेश मंगलवार को धरने पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में बैठे अधिकारियों ने टी-कनेक्शन लगवाई थी लेकिन उनके साथ धोखा हुआ है, अब वह 25 जून से आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। वहीं धरना कमेटी ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। धरना कमेटी के सदस्य व अन्य नेताओं ने हाथ में जंजीर बांध कर विरोध-प्रदर्शन किया। विधायक विनोद भयाना की गांव में एंट्री बंद है व उनका गांव में हुक्का पानी बंद रहेगा।
गांव चानौत में भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन पर लगाई गई टी-कनेक्शन को उखाड़ने के दौरान सोमवार देर रात को पुलिस व ग्रामीणों के बीच में टकराव हुआ। इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोटें पहुंचीं और ग्रामीणों को भी चोटें लगीं। पुलिस प्रशासन ने वहां से टी-कनेक्शन उखाड़ लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को आईजी कुलदीप सिंह, डीसी राहुल नरवाल व एसपी विनोद कुमार ने प्रेसवार्ता की। डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि भाखड़ा नहर से हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही भाखड़ा पाइपलाइन में अवैध रूप से टी-कनेक्शन किया गया था। जिसे हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजली हेड से चानौत गांव तक नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा चुका है।
डीसी ने स्पष्ट किया कि शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई जा रही इस मुख्य पाइपलाइन से किसी भी प्रकार का अवैध कनेक्शन करना कानून का उल्लंघन है। साथ ही उन्होंने धरना कमेटी से बैठकर बातचीत के माध्यम से समाधान करने की अपील की।
39 दिन में चौथी एफआईआर
पिछले 39 दिन से गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने के बीच यह ग्रामीणों के खिलाफ चौथी एफआईआर है। इससे दो दिन पहले ही जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन ने टी- कनेक्शन लगाने पर भी मामला दर्ज करवाया था। वहीं 1 जून को भी पाइपलाइन उखाड़ने के प्रयास में भी दो मामले दर्ज हुए थे।
इनके खिलाफ किया मामला दर्ज
सोमवार रात को डीसी राहुल नरवाल, एसपी विनोद कुमार, एसडीएम राजेश कोथ व विकास यादव व पुलिस बल के साथ हांसी के गांव चानौत खरकडी मोड़ पर अवैध टी-कनेक्शन हटाने के लिए गए थे। इस दौरान पत्थर लगने से ईएएसआई प्रीतम सिंह व एचसी वजीर सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने गांव की मौजूदा सरपंच सरस्वती, सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु, पूर्व सरपंच सत्यवान, अनूप कुमार चानौत व उसकी पत्नी विशाखा, हिसार के 12 क्वार्टर निवासी सुधीर सहित 1500 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
धरना कमेटी के साथ मंत्रियों व एसपी, डीसी के साथ कई बार बातचीत हुई। लगभग उनकी सारी मांगें मान ली। पानी देने के लिए प्रशासन तैयार है। राजली हेड से देने को तैयार हैं। शांतिपूर्ण धरना देना सभी का अधिकार है। कुछ शरारती तत्व बीच में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कानून के खिलाफ कोई जाएगा तो हम सख्ती से कार्रवाई करेंगे। मामले में छानबीन की जा रही है। - कुलदीप सिंह, आईजी।