फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case of toll worker's murder at Munsari toll plaza Youth from Navdeep Colony arrested, two minors detained

मुनसरी टोल प्लाजा पर टोलकर्मी हत्या का मामला: नवदीप कॉलोनी का युवक गिरफ्तार, दो नाबालिगों को हिरासत में लिया

Tue, 29 Sep 2026 09:55 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 29 Sep 2026 09:55 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली। 100 से अधिक होटलों के रिकॉर्ड जांचे और 300 से अधिक लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन
Case of toll worker's murder at Munsari toll plaza Youth from Navdeep Colony arrested, two minors detained
सीसीटीवी की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी स्थित मुनसरी प्लाजा पर टोलकर्मी की हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस ने शहर की नवदीप कॉलोनी निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार गलत लेन में प्रवेश को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यह घटना 23 सितंबर को अल सुबह करीब तीन बजे की है। तीन बाइक सवार युवक गोगामेड़ी मंदिर में माथा टेक कर वापस आ रहे थे और टोल प्लाजा की गलत लेन में प्रवेश कर गए थे जिसके बाद टोलकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक ने टोलकर्मी कारूलाल नागर के पेट में चाकू से वार कर दिया और दूसरे टोलकर्मी धर्मवीर की पीठ पर भी चाकू से हमला किया गया। आरोपियों के पास तलवार भी थी। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कारूलाल को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज, 100 से ज्यादा होटल और 300 लोगों से हुई पूछताछ
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली। 100 से अधिक होटलों के रिकॉर्ड जांचे और 300 से अधिक लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल के आसपास और हरियाणा क्षेत्र में करीब 100 किलोमीटर तक संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने तीनों की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed