{"_id":"5f6504718ebc3e32a7795390","slug":"case-of-cheating-in-pti-recruitment-exam-hisar-news-rtk574252070","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीआई भर्ती परीक्षा में नकल का मामला : आरोपी रोहताश के बाद अन्य आरोपियों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीआई भर्ती परीक्षा में नकल का मामला : आरोपी रोहताश के बाद अन्य आरोपियों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बीते माह आयोजित पीटीआई भर्ती परीक्षा नकल मामले में गिरफ्तार आरोपी कैमरी रोड निवासी नवनीत उर्फ डॉक्टर और कुरुक्षेत्र निवासी नमन व नवीन की कोरोना रिपोर्ट वीरवार शाम को निगेटिव आई। वहीं आरोपी रोहताश का शहर के कोविड केयर सेंटर में उपचार जारी है।
इसके साथ ही आरोपियों की देखरेख में साथ रहे चार पुलिस मुलाजिमों में से तीन की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई। एक पुलिस मुलाजिम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसका भी शहर के एक कोविड केयर सेंटर में उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि नवीन, नमन और नवनीत की रिमांड अवधि के दौरान हिंदवान निवासी राकेश और बरोदा निवासी मंदीप का का नाम सामने आया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संजय, सीआईए-2 इंचार्ज, हिसार