फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against two including outgoing councilor for preparing fake papers for getting bail

Hisar News: फर्जी कागज तैयार जमानत कराने पर निवर्तमान पार्षद सहित दो पर केस दर्ज

Thu, 05 Dec 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two including outgoing councilor for preparing fake papers for getting bail
हिसार। फर्जी दस्तावेज लगाकर आरोपी की जमानत करवाने के मामले में निवर्तमान पार्षद उमेद खन्ना सहित दो पर केस दर्ज किया गया है। मामले में दूसरा आरोपी भगत सिंह नगर वासी संदीप है। अदालत में चल रहे मामले में निवर्तमान पार्षद ने किरोड़ी गांव के रहने वाले रणधीर के फर्जी दस्तावेज लगाकर आरोपी की जमानत करवा दी थी। मामले में खुलासा तब हुआ जब अदालत की तरफ से रणधीर को बुलाया गया। इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गत सोमवार को रणधीर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मिला था। तब एसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


वहीं नागरिक अस्पताल से सेवानिृवत्त डॉ. रमेश पूनिया ने बताया कि किरोड़ी गांव निवासी रणधीर उनका परिचित है और वे रोडवेज में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व पार्षद मानसिंह चौहान और भगत सिंह निवासी संदीप के बीच अदालत में एक मामला चल रहा है। आरोप है कि इस मामले में निवर्तमान पार्षद उमेद सिंह ने किरोड़ी निवासी रणधीर के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। जिसमें आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। 6 अगस्त को अदालत में दस्तावेज पेश कर आरोपी संदीप को जमानत दिलवाई थी। अब अदालत की तरफ से रणधीर को बुलाया गया तो पता चला कि उनके नाम से आरोपी संदीप को जमानत दिलाई गई है। जबकि वह संदीप को जानते तक नहीं। इस मामले में पूर्व पार्षद उमेद और संदीप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed