{"_id":"678564665d5a5a46640bc047","slug":"case-filed-against-the-owner-of-broadband-company-hisar-news-c-21-hsr1020-544354-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: युवक की मौत मामले में ब्रॉडबैंड कंपनी के मालिक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: युवक की मौत मामले में ब्रॉडबैंड कंपनी के मालिक पर केस दर्ज
Tue, 14 Jan 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
हांसी के मृतक साहिल का फाइल फोटो।
हांसी। निरंकारी भवन के पास करंट लगने से ब्रॉडबैंड कंपनी के कर्मचारी साहिल की मौत के मामले में पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के बड़े भाई डिंपल ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी थी।
रविवार शाम करीब चार बजे निरंकारी भवन के समीप ब्रॉडबैंड के कनेक्शन की जांच करते समय साहिल की मौत हो गई थी। साहिल का दो वर्ष पहले विवाह हुआ था और उसकी दो महीने की बेटी है। हिसार के नागरिक अस्पताल में पुलिस ने साहिल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में जगन्नाथ मंडी निवासी डिंपल ने बताया कि उसका छोटा भाई साहिल नेट प्लस कंपनी में काम करता था। कंपनी का मालिक अनिल बांगा है। रविवार को साहिल का अवकाश था। इस दौरान कंपनी के मालिक अनिल बांगा ने कॉल कर कहा कि ब्रॉडबैंड के कनेक्शन की एक शिकायत आई हुई है जो अभी ठीक करनी पड़ेगी।
साहिल ब्रॉडबैंड कनेक्शन ठीक करने के लिए गया था। कुछ समय बाद कंपनी मालिक अनिल के बेटे वंश ने कॉल कर कहा कि साहिल को करंट लग गया है और वह उसे उपचार के लिए हिसार लेकर जा रहे हैं। हिसार में उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डिंपल ने बताया कि साहिल करंट लगने के बाद मौके पर 30 मिनट तक पड़ा रहा और कंपनी मालिक अनिल बांगा पता चलने के बाद भी मौके पर नहीं आया। पुलिस ने अनिल बांगा के खिलाफ धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया।