फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against relatives accused of cheating eight lakhs in the name of getting a job

Hisar News: नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख ठगी के आरोपी रिश्तेदारों पर केस दर्ज

Sat, 17 Jun 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 17 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case filed against relatives accused of cheating eight lakhs in the name of getting a job
मंडी आदमपुर। आदमपुर पुलिस ने गांव भोडिया बिश्नोइयान निवासी एक युवक की शिकायत पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी के आरोपी ममेरे ससुर व उसके रिश्तेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

इस्तगासे में गांव भोडिया बिश्नोइयान निवासी सतबीर ने बताया कि फतेहाबाद जिले की रतिया तहसील के गांव भरपुर निवासी प्रवीन कुमार उसके ममेरे ससुर हैं। फरवरी 2021 में प्रवीन ने फोन कर कहा कि जो उसने दिल्ली के फॉरेस्ट विभाग में फार्म भर रखे हैं, उसे वहां बतौर गार्ड नौकरी लगवा देगा। उसकी स्वरूप नगर दिल्ली निवासी हरिओम शर्मा से फोन फर बात करवाई। नौकरी के लिए उसको 7 लाख रुपये देने होगें। प्रवीन ने उसको 2 लाख रुपये का तत्काल इंतजाम करने को कहा। 2 लाख रुपये लेकर वह पड़ोसी रामअवतार व प्रवीन के साथ दिल्ली गए। वहां प्रवीन ने 2 लाख रुपये हरिओम को दे दिए। हरिओम ने उसे फॉरेस्ट गार्ड के पद पर चयनित करवाने का आश्वासन दिया। फॉरेस्ट गार्ड का रिजल्ट आया तो उसमें सतबीर का चयन नहीं हुआ।
विज्ञापन

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया था
फॉरेस्ट गार्ड में चयन नहीं हुआ तो सतबीर प्रवीन व हरिओम से मिला तो आरोपियों ने उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने की बात कही। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग में नौकरी दिलवाने के लिए 15 लाख रुपये मांगे। 5 जुलाई 2021 को आरोपियो ने उससे दो लाख रुपये मांगे, जिसे उसने आरोपियों के बैंक खाते में भेजा। इसके बाद 19 जनवरी 2022 को दिल्ली बुलवाया और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का एक ज्वाइनिंग लेटर की कॉपी दे दी। परंतु लगभग तीन महीने तक कोई ज्वाइनिंग लेटर नहीं आया। इसके बाद कभी अंबाला तो कभी झारखंड बुलाकर ट्रेनिंग दी गई और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिए गया। इसके एवज में अलग-अलग अकाउंट में पैसे भी डलवाते रहे। जब उसे धोखाधड़ी का शक हुआ तो रुपये वापस मांगने पर हरिओम ने 1 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष रुपये मांगने पर जान मारने की धमकी देने लगे। काफी प्रयास के बाद आरोपियाें ने 50 हजार रुपये नकद वापस किए और यह कहा कि सारे रुपये अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। पुलिस ने इस्तगासे के आधार पर फतेहाबाद जिले की रतिया तहसील के गांव भरपुर निवासी प्रवीन कुमार व दिल्ली स्वरूप नगर निवासी हरिओम शर्मा के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदमपुर थाने में शिकायत दी पर कुछ नहीं हुआ
शिकायतकर्ता सतबीर ने बताया कि उसने आदमपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी पर पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने 28 मार्च 2023 को पुलिस अधीक्षक हिसार को एक शिकायत दी जो आदमपुर थाना में मार्क हुई। पुलिस ने आरोपी प्रवीन के बयान दर्ज किए। उस समय प्रवीन ने 4 लाख रुपये वापस देने की हामी भरी व बाकी रुपये अपने रिश्तेदार हरिओम से दिलवाने की बात कही, लेकिन उसके बाद ना तो रुपये वापस हुए और न ही आरोपियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed