फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car-truck collision, four youths including brother-in-law and brother-in-law die

Hisar News: कार-ट्रक की भिड़ंत, जीजा-साले सहित चार युवकों की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Car-truck collision, four youths including brother-in-law and brother-in-law die
हिसार अग्रोहा के गांव नंगथला के पास क्षतिगस्त कार ।  - फोटो : 1
हिसार। अग्रोहा-बरवाला रोड पर गांव नंगथला के पास रविवार देर रात करीब एक बजे क्रेटा कार और खाद से भरे ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में जीजा-साले समेत चार लोगों की मौत हो गई। गांव राजली निवासी राजू तीज के दिन अपनी बहन की ससुराल गांव किरोड़ी में कोथली देने आया था। इसके बाद राजू (22) रविवार रात अपने जीजा किरोड़ी निवासी राममेहर पूनिया (27), किरोड़ी निवासी रविंद्र शर्मा (24), किरोड़ी निवासी प्रवीण भादू के साथ कार में सवार होकर बरवाला से अग्रोहा की ओर जा रहे थे। इसी दाैरान सामने से आ रहे ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालकर अग्रोहा मेडिकल काॅलेज भिजवाए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव किरोड़ी निवासी तेजा पूनिया ने बताया कि गांव राजली निवासी राजू रविवार को अपनी बहन की ससुराल कोथली देने के लिए गांव किरोड़ी आया था। रविवार रात राजू अपने जीजा राममेहर पूनिया, रविंद्र शर्मा, प्रवीण भादू के साथ कार में सवार होकर किसी काम से अग्रोहा मोड़ से अपने दोस्त को लेने के लिए निकले थे। रात करीब एक बजे गांव नंगथला के पास सामने से आ रहे खाद से भरे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। राहगीरों ने डायल 112 पर सूचित किया। हादसे के बाद चारों युवकों के शव बुरी तरह फंस हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजे काटकर शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने युवकों के पास मिले दस्तावेज की सहायता से परिजनों को हादसे की जानकारी दी।पुलिस ने सोमवार को अग्रोहा मेडिकल काॅलेज में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को साैंप दिया। वहीं, ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed