फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car theft gang active, cars of two including Home Guard jawan stolen

Hisar News: कार चोर गिरोह सक्रिय, होमगार्ड के जवान सहित दो की कारें चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Car theft gang active, cars of two including Home Guard jawan stolen
हिसार। शहर में कार चोर गिरोह सक्रिय हुआ है। वीरवार रात को शहर में दो अलग-अलग जगहों से कार चोरी हो गई। खास बात यह है कि इनमें से एक कार एक होमगार्ड जवान की है। साथ ही चोरी हुईं दोनों कारों में से एक कार राजगढ़ रोड पुलिस नाके के पास खड़ी थी। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में होमगार्ड के जवान व शिव नगर निवासी मनजीत ने बताया कि वीरवार रात को उसकी ड्यूटी विद्युत नगर के पास थी। रात करीब डेढ़ बजे वह अपने एक जानकार के साथ चाय पीने कैंप चौक पर आया था। यहां उसने अपनी कार एक दुकान के सामने खड़ी कर दी थी। चाय पीने के बाद जब वह लौटा तो कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी कार को पारिजात चौक की तरफ ले जा रहा था। उसने किसी से लिफ्ट लेकर कार का पीछा भी किया लेकिन अज्ञात व्यक्ति उसी कार को भगा ले गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उधर कार चोरी के दूसरे मामले में गांव बांडाहेड़ी निवासी राजेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गाड़ी वीरवार 9 बजे राजगढ रोड़ नाके के पास खराब हो गई थी। इस पर उसने कार को वहां बने खाली जगह (क्रेन के पास) के पास खड़ा कर दिया। जब उसने सुबह आकर देखा देखा तो कार वहां नहीं मिली। जांच अधिकारी ममता देवी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed