फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car falls into minor, driver and both occupants safe

Hisar News: माइनर में गिरी कार, चालक सहित दोनों लोग सुरक्षित

Mon, 02 Dec 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 02 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Car falls into minor, driver and both occupants safe
उकलाना। उकलाना माइनर के साथ कच्चे रास्ते से गुजर रही कार रविवार रात रेलवे फाटक के पास माइनर में गिर गई। कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके बाद सोमवार सुबह क्रेन की मदद से कार को माइनर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर के रहने वाले दो लोग रविवार रात कार से फतेहाबाद जा रहे थे। उकलाना मंडी में हिसार लुधियाना रेलवे लाइन के ऊपर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के कारण सिरसा-चंडीगढ़ मार्ग को बंद किया हुआ है। छोटे वाहनों के लिए उकलाना बस स्टैंड से वाया मदनपुर रोड़, उकलाना गांव होते हुए डायवर्ट किया गया है। कार उकलाना बस स्टैंड से मदनपुर रोड पर उकलाना माइनर के साथ बनाए रास्ते पर जा रही थी। सही जानकारी न होने कारण उकलाना गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर जाने के बजाय वह आगे उकलाना माइनर के साथ लगे कच्चे रास्ते पर ही चले गए। इस दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार माइनर में जा फंसी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। चौकीदार ने बताया कि रात को क्रेन चालक नहीं मिलने पर सुबह कार को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed