फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car crashed into a tree, young man dies, companion injured

Hisar News: पेड़ से टकराई कार, युवक की माैत, साथी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Car crashed into a tree, young man dies, companion injured
गांव बिधवान-ढाणी भकरा रोड पर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त कार।
सिवानी मंडी। गांव बिधवान-ढाणी भकरा रोड पर मंगलवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आल्टो कार गांव ईश्वरवाल की तरफ से ढाणी भकरा की ओर जा रही थी। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक और घायल की पहचान के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने दूसरे थानों में भी फोटो भेजी है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पेड़ों से टकराई, चालक की मौत

लुदास से किरतान की ओर से जाते समय सोमवार अपराह्न 3 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकरा गया। हादसे में चालक लुदास निवासी प्रवीण (20) की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को साैंप दिया। परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पंजाब निवासी मनप्रीत ने बताया कि सोमवार को उसका साथी प्रवीण खाली ट्रॉली लेकर मिट्टी भरने गांव किरतान की ओर जा रहा था। वह भी उसके पीछे था। कुछ देर बाद उसने देखा कि प्रवीण का टक्कर क्षतिग्रस्त हालत में खेत में खड़ा है। प्रवीण सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पड़ा था। इसके बाद उसने राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed