{"_id":"6841ea97c1fc5b9aa70ee777","slug":"car-crashed-in-an-accident-near-village-gandavas-hisar-news-c-21-hsr1005-641815-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार, एक युवक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार, एक युवक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
सिवानी मंडी। हिसार-राजगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव गैंडावास के पास वीरवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी एक टूरिस्ट बस के पीछे तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, साले, साली और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बस से उतरकर सवारियां पेड़ों के नीचे बैठकर खाना खा रही थी। इसी दौरान पीछे से आई कार बस में जा घुसी। हादसे में जींद जिले के डूमरखां निवासी मनु (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके साला अनूप, साली, पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। सिवानी के सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरेंद्र पानू ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक इलाज देने के बाद रेफर किया गया है। मनु परिवार के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उनकी पत्नी और साले का परिवार हिसार जिले के कापड़ो गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी अमरदीप सिंह ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार तेज थी।