{"_id":"65e4d1024da979f3af06ab56","slug":"car-collides-with-trolley-parked-on-barwala-road-two-youths-killed-two-injured-hisar-news-c-21-hsr1005-334440-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बरवाला रोड पर खड़ी ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बरवाला रोड पर खड़ी ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की मौत, दो घायल
Mon, 04 Mar 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
हांसी। हांसी-बरवाला रोड पर कुलाना मोड के पास हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली से टकरा गई। चारों व्यक्ति खोखा गांव में बारात में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय शाम करीब सवा सात बजे हादसा हो गया।
मृतकों की पहचान जींद जिले के लोहचब गांव निवासी 38 वर्षीय पवन व रोहतक के नांदल गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार 28 वर्षीय अजय व 30 वर्षीय मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि लोहचब गांव के मोहित की शादी थी। इसमें ये चारों कार बलेनो कार में सवार होकर बारात में शामिल होने खोखा गांव में आए थे। शाम को वापस लौट रहे थे। इस दौरान बरवाला रोड पर कार रोड पर खड़ी ट्राॅली से टकरा गई। ट्राॅली में पेवर ब्लॉक लोड थे। ट्राॅली का पहिया फटने के कारण यह सड़क पर ही खड़ी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद दो व्यक्ति बाहर निकले। दो को लोगों ने मशक्कत करके बाहर निकाला। टक्कर का शोर सुनकर पास में ही ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोग मौके पर आए । राहगीरों की मदद से चारों को नागरिक अस्पताल भेजा गया। जहां पर दो को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई कार को साइड में लगाकर रोड को खुलवाया।
खेती करता था पवन
पवन विवाहित था और खेतीबाड़ी का काम करता था। परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा व बेटी है। वहीं रोहित मूल रूप से नांदल गांव का था। लोहचब में वह अपनी मौसी के घर रहता था। रोहित अविवाहित है। वहीं अजय चंडीगढ़ में ऑडिट ब्रांच में नौकरी करता है। 30 वर्षीय मोनू खेतीबाड़ी करता है। कार अजय की बताई जा रही है।