फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car collided with a truck parked on the highway, five injured

हाईवे पर खड़े ट्रक में टकराई कार, पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Car collided with a truck parked on the highway, five injured
हांसी। नेशनल हाईवे पर सोमवार भोर में करीब चार बजे हांसी कैंची बाईपास के निकट खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा कार चालक को झपकी आने की वजह से हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ के रहने वाले जतिन भारद्वाज अपनी माता राजबाला, पत्नी ज्योति भारद्वाज, ढाई साल के पुत्र नमीश व अपने दोस्त जितेश के साथ गोगामेड़ी में दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही वह हांसी कैंची बाईपास के पास पहुुंचे तो रोड के किनारे खड़े ट्रक में उनकी गाड़ी पीछे से जा टकराई। बताया जा रहा हैं कि गाड़ी काफी तेज गति से चल रही थी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी चालक जतिन को झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। गाड़ी की टक्कर होने के बाद शोर की आवाज सुनकर आसपास बैठे लोग लोग दौड़े और उन्होंने तुरंत कार की खिड़की तोड़कर सभी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पुलिस की सहायता से सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हिसार नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed