फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   candle march for roits victims

शांति, सौहार्द के लिए बढ़े कदम

Sat, 27 Feb 2016 01:40 AM IST
हिसार।
हिसार। Updated Sat, 27 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
candle march for roits victims
शहर में शांति व सौहार्द के लिए सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। नागरिक मंच ने शहर के कई हिस्सों में शांति मार्च निकाला। सामाजिक संगठनों ने पीड़ितों के लिए राहत कोष बनाने की शुरुआत भी की है, जिसमें कुछ लोगों ने आर्थिक सहयोग देकर अपनी आहुति डाली। पीड़ितों की मदद के लिए 11 हजार पांच सौ रुपये एकत्रित किए गए।
विज्ञापन


कैंडल मार्च महारानी लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक निकाला गया। पिछले दस दिन में हिंसक, आगजनी, तोड़फोड़ की घटनाओं से सामाजिक ताने बाने को भारी नुकसान पहुंचा है। उसे दुरुस्त करने के लिए सामाजिक संगठनों की ओर से पहल की गई है।
विज्ञापन


संगठनों की ओर से अपील करते हुए कहा गया कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना बेहद जरूरी है। कैंडल मार्च में मदद संस्था के अध्यक्ष संजीव भोजराज, ऑल एंबुलेंस वेलफेयर सोसायटी से जगमोहन, श्रीकृष्ण गोशला वेलफेयर सोसायटी से अनिल कुण्डू, 12 महीने 12 काम सेवा समिति से भारत भूषण, जवाब दो - हिसाब दो संस्था से प्रशांत, आखर मेडिसन एवं वेलफेयर सोसायटी से स्वामी कृष्ण कबीर, बाबा छत्तनप्यारा ट्रस्ट से अभिषेक, हरियाणा संघ गोशाला समिति से शमशेर आर्य, श्री श्याम गोशाला सेवा समिति से मनोज गर्ग, परमाणु विरोधी मोर्चा से प्रदीप चौधरी, निफा संस्था से साधु राम, गुरुजन सेवा समिति से ज्योति अश्विनी पाल ,मनोज कड़वासरा, एडवोकेट राजेश जाखड़, आशीष जैन, महावीर शर्मा, राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र यादव, अवधेश शर्मा, राजेश सैनी, विशाल, सुनील पपनेजा, रोहताश मुंडाई, सुदीप सांगवान, संदीप बिक्का, अनिल व पंकज मुआल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद निकाला शांति मार्च

दोपहर बाद करीब साढे़ तीन बजे सामाजिक संगठनों ने शहर के बाजारों में मौन शांति मार्च निकाला। यह शांति मार्च रेड स्क्वेयर मार्केट से शुरू हुआ। पारिजात चौक, लाजपतराय चौक, राजगुरु मार्केट, कबीर चौक, सब्जी मंडी, आर्य समाज मंदिर बाजार, बिश्नोई मंदिर मार्केट होते हुए रेड स्क्वेयर मार्केट के पास संपन्न हुआ।

संगठनों के सदस्यों ने पट्टिकाओं तथा बैनर पर स्लोगन लिखकर लोगों को शांति का संदेेश दिया।

ये हुए शामिल

मौन शांति मार्च में नागरिक मंच, अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, सीआईटीयू, नौजवान सभा, एसएफआई, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, एडवोकेट संगठन, प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।


मंच के अध्यक्ष आरसी जग्गा, सचिव जय सिंह पूनिया, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, सरोज सैनी, निर्मला देवी, कमलेश कैमरी, सुभाष जांगड़ा, सुभाष चोपड़ा, सूरत सिंह यादव, बनवारीलाल बिश्नोई, हरफूल खान भट्ठी, दिनेश सिवाच, प्रोफेसर अर्जुन राणा, मधुसूदन पाटिल सहित अन्य शामिल हुए।

इन लोगों ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर शांति के लिए काम करना होगा। सामाजिक भाईचारे को कायम रखना जरूरी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed