{"_id":"604291af8ebc3e8ca25443b2","slug":"cancer-hospital-agroha-hisar-will-be-coplete-in-november-2022-hisar-news-rtk5985288187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर 2022 तक तैयार हो जाएगा कैंसर अस्पताल : मधुसूदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर 2022 तक तैयार हो जाएगा कैंसर अस्पताल : मधुसूदन
विज्ञापन
समता पुरुषोत्तम अग्रवाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करते अतिथिगण।
- फोटो : Hisar
हिसार। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में शुक्रवार को समता पुरुषोत्तम अग्रवाल कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया गया। 70 हजार वर्ग गज में बनने वाले इस 50 बेड के इस अस्पताल का शिलान्यास करने के बाद अजंता फार्मा लिमिटेड के सह-संस्थापक व वाइस चेयरमैन एवं ममता एंड मधुसूदन अग्रवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि नवंबर 2022 तक यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा और लोगों सेवाएं देना शुरू कर देगा।
महाराजा अग्रसेन मेडिकल एजुकेशन एवं साइंटिफिक रिसर्च सोसायटी की प्रधान और हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि इस अस्पताल के निर्माण से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के 2 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ होगा। लगभग 60 करोड़ की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के शिलान्यास समारोह में मधुसूदन अग्रवाल ने समता अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरियाणा के पूर्व ऊर्जामंत्री ओपी जिंदल ने सेवा का जो पौधा लगाया, वह जनसेवा की अभूतपूर्व मिसाल है। सावित्री जिंदल के नेतृत्व में यह अस्पताल निरंतर तरक्की कर रहा है और हम महाराजा अग्रसेन के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए यहां की सेवाओं को एक नया आयाम देने के लिए कृतसंकल्प हैं।
राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डॉ. डीपी वत्स ने कहा कि यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ मंदिर बनाने का भी विचार है, ताकि तन और मन दोनों तंदरुस्त रहे। सिरसा से लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का लाभ उनके लोकसभा क्षेत्र के निवासियों को भी भरपूर मिल रहा है। कैंसर अस्पताल खुलने से प्रभावित लोगों को बहुत राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद : कार्यक्रम में महेंद्र आर्या, ममता अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता, दिनेश बी. मोदी, कृष्ण गोरखपुरिया, अखिल भारतीय अंतरराष्ट्रीय वैश्य सभा के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, रोहतक के मेयर और अग्रोहा मेडिकल संचालन समिति के कोषाध्यक्ष मनमोहन गोयल, महासचिव जगदीश मित्तल, कॉलेज के निदेशक (प्रशासन) डॉ. आशुतोष शर्मा, पूर्व निदेशक डॉ. अनुराग छाबड़ा, डॉ. राकेश सहारन, सीएमओ डॉ. रत्ना भारती आदि मौजूद रहे।