फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Campers are learning lathi, karate, holistic exercises, sit-ups and yoga

Hisar News: शिविरार्थी सीख रहे लाठी, कराटे, सर्वांगसुंदर व्यायाम, दंड बैठक और योगासन

Tue, 17 Jun 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Campers are learning lathi, karate, holistic exercises, sit-ups and yoga
आठ दिवसीय आर्यवीर प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते ​युवा। 
हिसार। आर्य वीर दल की ओर से गुरुकुल कुंभाखेड़ा में आठ दिवसीय आर्यवीर प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में आर्य वीर दल के सुयोग्य व्यायाम आचार्य सत्यम आर्य, देवव्रत आर्य और पवित्र आर्य के मार्गदर्शन में शिविरार्थी लाठी, कराटे, सर्वांगसुंदर व्यायाम, दंड बैठक, योगासन, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति, इतिहास और आदर्शों के बारे में भी बताया जा रहा है। युवाओं की धार्मिक, सैद्धांतिक और आध्यात्मिक शंकाओं का तर्कयुक्त एवं वैज्ञानिक समाधान भी उन्हें शिविर में दिया जा रहा है। इस प्रकार शिविर में युवाओं के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जा रहा है
विज्ञापन


शिविर के आयोजक एवं गुरुकुल कुंभाखेड़ा के संचालक आचार्य आत्मप्रकाश ने बताया कि सभी शिविरार्थियों में आर्य वीर दल के इस शिविर को लेकर उत्साह बना हुआ है। प्रतिदिन शिविर में प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शिविर के तीसरे दिन युवाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें विशेष रूप से कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही भारतीय संस्कृति के अनुपम व्यायाम सर्वांगसुंदर व्यायाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। शिविर का समापन 22 जून को होगा। गुरुकुल के सचिव सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि गुरुकुल कुंभाखेड़ा का ये प्रयास है कि आर्य वीर दल के सहयोग से प्रत्येक वर्ष इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed