फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   By removing the electric poles on the Delhi road, the wires will be underground

दिल्ली रोड पर लगे बिजली के खंभों को हटाकर तारों के करेंगे भूमिगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
By removing the electric poles on the Delhi road, the wires will be underground
आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित बिजली महोत्सव के समापन कार्यक्रम में उपस्थित शहरी ? - फोटो : Hisar
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि शहर में बिजली आपूर्ति के लिए अंडर ग्राउंड तार के पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान कर दी है। जिस पर जल्द ही कार्य आरंभ होगा। शुरुआती चरण में शहर के बीच से गुजरने वाले दिल्ली रोड के खंभे हटाकर तारों को भूमिगत किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. कमल गुप्ता शनिवार को उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम के तहत आयोजित बिजली महोत्सव को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी सुना गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पीएम ने बिजली के क्षेत्र में आरडीएसएस योजना व सोलर रूफ टॉप पोर्टल सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में गत आठ वर्षों के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में अर्जित की गई उपलब्धियों एवं विजन 2047 के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता एसएस राय ने बताया कि पिछले 8 साल में 132 केवी के दो, 33 केवी के 14 नए पावर हाउस बनाए गए हैं। 15 नई 33 केवी की लाइनें, 118 नए 11 केवी फीटर, 2418 सर्किट किलोमीटर की 11 केवी लाइन व 384 सर्किट किलोमीटर की एलटी लाइन बिछाई गई है।
बिजली महोत्सव में अभिनव रंग मंच के कलाकारों ने उपभोक्ता अधिकार और कर्तव्य विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। राजकीय स्कूल गंगवा की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ. कमल गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर रजनीश गर्ग, बीबीएमबी के अधीक्षक अभियंता कुलदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता तरुण दीवान, विजेंद्र लांबा, भीम सेन, अनीश अरोड़ा, डिप्टी डीईओ सुनीता पूनिया, सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed