फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Buyers returned to tell the reserve price high

रिजर्व प्राइस ज्यादा बता बोली से वापस लौटे खरीदार

Sat, 06 Feb 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Buyers returned to tell the reserve price high

नई सब्जी मंडी की 71 दुकानों को बेचने के लिए मार्केट कमेटी के अधिकारी खरीदारों का इंतजार करने के बाद एक भी दुकान की बोली कराए बिना ही वापस लौट गए। खुली बोली में पहुंचे करीब 26 खरीददारों ने रिजर्व प्राइस को ज्यादा बताते हुए बोली लगाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


मंडी मार्केट बोर्ड की ओर से शुक्रवार को नई सब्जी मंडी की कॉमर्शियल दुकानों, बूथों के प्लॉटों की खुली नीलामी थी। अधिकारी तय समय करीब साढे़ 11 बजे पहुंच गए। पंचायत भवन में आयोजित नीलामी में 52 बूथ और 60 दुकानों की बोली लगाई जानी थी। इसके लिए 19 लोगों ने बूथ और 7 लोगों ने दुकानों की सिक्योरिटी राशि जमा करवाई। बोली के लिए कम खरीदार देखकर अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक इंतजार किया। बोली करीब सवा एक बजे शुरू हुई।
विज्ञापन


ये रखी रिजर्व प्राइज
अधिकारियों ने नीलामी के दौरान 15 बाई साढ़े 27 साइज वाले बूथ के प्लॉट का रिजर्व प्राइज करीब 98 लाख रुपये बताया। 20 बाई 50 साइज वाली दुकानों के प्लॉट का रिजर्व प्राइज करीब एक करोड़ 42 लाख 70 हजार रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पसंद के बूथों पर बोली लगाने पर भी नहीं बनी बात
शुरुआत में बूथों की नीलामी के लिए प्लॉट नंबर बोले गए। पहले तीन-चार बूथों के लिए जब कोई बोली नहीं लगी तो अधिकारियों ने बोली दाताओं से ही उनकी पसंद के बूथ की बोली लगाने के लिए कहा। जिस पर बोली दाताओं ने रिजर्व प्राइस ज्यादा होने की बात कहते हुए बोली लगाने से इंकार कर दिया। दुकानों के प्लॉटों की बोली के दौरान भी बोली दाताओं ने यही हवाला दिया और किसी ने भी कोई बोली नहीं लगाई।

दूसरी बार खाली हाथ लौटे अधिकारी

सब्जी मंडी के लिए इससे पहले 5 नवंबर को किसान रेस्ट हाउस में बोली लगाई थी। इसमें महज तीन दुकान ही नीलामी के जरिए बेचे जा सकी थी। पिछली बार भी दुकानदार रिजर्व प्राइस को ज्यादा बताते हुए पीछे हट गए थे। इससे पहले 29 अप्रैल को खुली बोली लगाई गई थी। इसमें 99 दुकानों में से 27 को बेचा गया था। बाद में तीन दुकानदारों ने दुकान वापस लौटा दी। मंडी की 99 दुकानों को बेचने के लिए तीन बार बोली के बाद अब तक महज 30 दुकान ही बेची जा सकी।

सिक्योरिटी जमा करने पर ही बोली लगाने का हक
बोली के लिए बोलीदाता को सिक्योरिटी मनी जमा कराना था। बूथ के लिए 25 हजार तथा दुकान के लिए 50 हजार की सिक्योरिटी मनी जमा कराने वाले को ही बोली लगाने का अधिकार दिया गया था। बोली समाप्त होने के बाद बोली में असफल लोगों को उनकी सिक्योरिटी मनी वापस लौटा दी जाती है।


यह प्लॉट थे उपलब्ध

दुकान प्लॉट साइज 20 गुणा 50 - प्लॉट नंबर 162 से 171, 222 से 231
बूथ प्लॉट साइज 15 गुणा साढे़ 37 - प्लॉट 140 से 159, 173 से 193, 197, 199, 203, 205, 206, 209, 210, 211, 212, 213, 214
बूथ प्लॉट साइज 12 गुणा साढे़ 27 - प्लॉट नंबर 135

बोली दाताओं का कहना है कि प्लॉटों का रिजर्व प्राइज मार्केट के हिसाब से ज्यादा है। इसलिए बोली नहीं लग पाई। अब बोर्ड मुख्यालय ही तय करेगा कि अगली नीलामी कब करनी है।
- पूनम पूनिया श्योराण, मंडी मार्केट सचिव, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed