फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   businessma FIR for oposing infringement

अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर व्यापारी पर एफआईआर

Thu, 27 Apr 2017 11:55 PM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Thu, 27 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
businessma FIR for oposing infringement
‌व‌िरोध करते व्यापारी।
नगर के ईओ इंद्रजीत कुलड़िया की शिकायत पर पुलिस ने राजगुरु मार्केट के व्यापारी आरके गारमेंट्स संचालक पर केस दर्ज किया है। अतिक्रमण हटाने का विरोध करने, सरकारी काम में बाधा डालने पर 186, 332, 353 धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। देर शाम पुलिस की टीम मौके का मुआयना करने पहुंची थी।  
विज्ञापन


अतिक्रमण को लेकर नगर निगम स्थायी समाधान नहीं करवा पा रहा। दुकानदारों और निगम की टीम के बीच चूहा-बिल्ली वाला खेल चालू है। टीम के सामने बरामदे खाली मिलते हैं और जैसे ही टीम वापस कार्यालय पहुंचती है, सामान फिर से बरामदों में सज जाता है। निगम की टीम ने वीरवार को बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी देने के लिए चक्कर लगाया। निगम ने हालांकि तेलियान पुल से भगत सिंह चौक रोड पर मीट मार्केट से भी अतिक्रमण हटवाया। ऑन रोड मछलियां बेच रहे दुकानदारों की टीम ने तुरंत सामान उठवा दिया। एक्सईएन रामजीलाल, सचिव राजेश महता, एमई प्रवीन ने दुकानदारों को प्यार से लेकर चेतावनी देकर समझाने की कोशिश की। पारिजात चौक के पास जंभेश्वर मार्केट के दुकानदारों के सामने एक्सईएन ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की। मौके पर एक महिला अपनी रेहड़ी नहीं हटा रही थी। उसके पक्ष में मार्केट के प्रधान सहित कई लोग उतर आए। एक्सईएन ने कहा कि हम आपसे रिक्वेस्ट कर रहे हैं। काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। आखिर में एक्सईएन रामजीलाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बहुत हो गया, अब सहनशक्ति खत्म हो गई है। हमें मजबूर मत करो, यहां से सामान उठा लो, वरना हमारी टीम सामान उठा लेगी। इतना कहते ही तुरंत सामान उठा लिया गया।
विज्ञापन


निगम के पास चालान बुक ही नहीं, आज मिलेगी      
नगर निगम के पास चालान बुक खत्म हो गई है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को चालान बुक मिल जाएगी। उसके बाद चालान काटे जाएंगे। शुक्रवार को भी टीम अतिक्रमण हटाने मार्केट में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर से मिले व्यापारी       
बॉबी, संदीप अनिल, विकास सहित कई व्यापारी नगर निगम कमिश्नर अशोक बंसल, एक्सईएन रामजीलाल व ईओ इंद्रजीत कुलड़िया से मिले। उन्होंने मांग की कि उन्हें बरामदों में कम से कम दो फुट जगह तो दी जाए। इस पर कमिश्नर ने कहा कि आप लोग ईओ से बात करें। इस पर ईओ ने कहा कि अब मेरे अकेले के हाथ में कुछ नहीं है। जो भी होगा, व्यापारियों के सामने होगा। व्यापारियों के सामने जो फैसला होगा, उस वक्त देखा जाएगा। फिलहाल तो बरामदे खाली करने ही पड़ेंगे।

आज मीटिंग करेंगे व्यापारी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने केस दर्ज कराने को लेकर व्यापारी शुक्रवार को मीटिंग करेंगे। व्यापारी टैक्स देकर सरकार का खजाना भरने का काम करते हैं। व्यापारी शांति के साथ कारोबार करते हैं। कुछ प्रशासनिक अधिकारी गलत तरीके से काम करते हुए व्यापारियों को तंग करते हैं।

राजगुरु मार्केट में आज हमें तो निगम की टीम दिखाई नहीं दी। दुकानदारों ने शाम को टीम आने से पहले सामान अंदर रखा है। दुकानदारों को पता था की टीम शाम को आएगी। तब तक तो उन्होंने व्यापार कर लिया। हां निगम टीम को स्थायी समाधान करना चाहिए। ये नहीं कि दुकानदारों की समस्याएं भी न समझे। उन्हें दुकानदारों के हितों में भी सोचना चाहिए।

- राजेश जैन, कार्यकारी प्रधान राजगुरु मार्केट।
    
मार्केट में पिछले दो दिनों से काफी सुधार था। किसी को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। शुक्रवार को भी हमारी टीम मार्केट में जाएगी। जो दुकानदार सामान नहीं उठाएंगे, कमिश्नर साहब के निर्देश हैं, उनका सामान या तो जब्त कर लिया जाएगा या फिर उनके खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाएगी।
- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed