फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Buses were easily found in the morning session, the system deteriorated till the afternoon, the candidates kept running behind the buses

सुबह के सेशन में आसानी से मिली बसें, दोपहर तक बिगड़ी व्यवस्था, बसों के पीछे दौड़ते रहे अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Buses were easily found in the morning session, the system deteriorated till the afternoon, the candidates kept running behind the buses
हिसार बस स्टैंड पर सीईटी की परीक्षा देने आए छात्रों की बस में बैठने के लिए जद्दोजहद करते छात्र। - फोटो : Hisar
हिसार। शनिवार को जिले में 65 परीक्षा केंद्रों पर दो सेशन में संयुक्त पात्रता परीक्षा आयोजित हुई। हिसार में कैथल, फतेेहाबाद, रोहतक, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, सिरसा, भट्टू, भिवानी जिले के करीब 33 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं हिसार जिले के करीब 50 हजार अभ्यर्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने गए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग ने 900 बसों की व्यवस्था की थी। सुबह के सेशन की परीक्षा के लिए जाने के दौरान अभ्यर्थियों को परेशानी नहीं हुई उन्हें हिसार व हांसी बस स्टैंड से आसानी से बस मिल गई। लेकिन दोपहर के सेशन की परीक्षा के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोहतक, कैथल, भिवानी, कुरुक्षेत्र, जींद, सिरसा व आदमपुर रूटों पर बसों के लिए मारामारी रही। वहीं गुरुग्राम के लिए तो करीब 3 घंटे तक बस ही नहीं मिली। इस कारण गुरुग्राम जाने वाले अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों ने बस स्टैंड पर हंगामा कर दिया। परेशान अभ्यर्थी एसडीएम जयवीर यादव से मिले। एसडीएम के आदेश पर रोडवेज अधिकारियों ने ग्ररुग्राम के लिए बस की व्यवस्था की।
विज्ञापन

लोकल रूटों पर भी नहीं चलीं बसें
सीईटी की परीक्षा के चलते हिसार डिपो की 217 रोडवेज बसें व लोकल रूटों पर चलने वाली करीब 300 निजी बसों को अभ्यर्थियों के लिए बुक कर लिया गया। ये सभी बसें अभ्यर्थियों को लेकर अलग-अलग जिलों में चली गईं। ऐसे में जिले के 40 लोकल रूटों पर भी बसें नहीं चली। जिसके कारण स्थानीय सवारी परेशान र्हुइं। शहर से 30 से 40 किलोमीटर दूर के गांव की सवारियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन

दिन भर बसों के पीछे दौड़ते रहे अभ्यर्थी
शनिवार सुबह 11 बजे तक बस स्टैंड पर सामान्य स्थिति रही। एक बजे तक स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। जिले के अभ्यर्थी परीक्षा में जाने के लिए व बाहर के अभ्यर्थी वापस जाने के लिए एक साथ बस स्टैंड पर एकत्रित हो गए। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत सिरसा, रोहतक, चंडीगढ़, पानीपत, जींद, भिवानी रूटों पर रही। इन रूटों पर जाने वाले सबसे ज्यादा अभ्यर्थी बसों के पीछे दौड़ते नजर आए। दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर तो अभ्यर्थियों ने बसों की छतों पर चढ़कर सफर किया। भीड़ ज्यादा होने से अभ्यर्थी बसों की खिड़की में भी लटके नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले अभ्यर्थी
मुझे गुुरुग्राम जाना है। करीब दो घंटे से बस स्टैंड पर इंतजार करते रहे लेकिन बस नहीं आई। इसके लिए कई बार रोडवेज अधिकारियों को भी अवगत करवाया।
चिराग, अभ्यर्थी।
-----
मेरा गुरुग्राम में परीक्षा केंद्र है। करीब 3 घंटे से बस स्टैंड पर बस का इंतजार करने के बाद बस आई है।
हर्ष, अभ्यर्थी।
मेरी सीईटी की परीक्षा गुरुग्राम में है। हिसार से गुरुग्राम जाने वाले करीब 30 अभ्यर्थी बस स्टैंड पर पिछले 3 घंटे से खड़े थे। जब एसडीएम से मिले तो उनके कहने पर बस आई।
हरीश, अभ्यर्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed