फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   bus conductor suspend

350 रुपये लेकर नहीं काटी टिकट, परिचालक सस्पेंड

Tue, 13 Aug 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bus conductor suspend
रोडवेज बसों में परिचालकों की ओर से टिकटों में हेराफरी की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला हिसार-अजमेर रूट की रोडवेज बस में आया। बस के परिचालक सतीश ने पांच सवारियों से 350 रुपये किराया लेकर टिकट नहीं काटी। इसकी सूचना कार्यवाहक रोडवेज महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह दूहन को दी गई। उसके बाद परिचालक को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। परिचालक महम के पास गांव मदीना का रहने वाला है।
विज्ञापन

बता दें, कि रविवार सुबह हिसार-अजमेर रूट की रोडवेज बस हिसार डिपो से रवाना हुई थी। जयपुुर और अजमेर के बीच शाम साढ़े चार बजे दुधू बस स्टैंड के पास रोडवेज फ्लाइंग ने छापेमारी करते हुए बस में टिकट की चेकिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान जांच में सामने आया कि परिचालक ने पांच यात्रियों की जयपुर से दुधू कस्बा की टिकट नहीं काटी हुई थी। वहीं रोडवेज महाप्रबंधक ने परिचालक को सस्पेंड कर आगामी कार्रवाई करने के आदेेश दिए है। इससे पहले भी कई परिचालकों को टिकट के गबन में सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन

हिसार-अजमेर रूट के बस परिचालक ने 350 रुपये की टिकटों में हेराफेरी की हुई थी। परिचालक को काबू कर सस्पेंड कर दिया गया है।
- सुरेंद्र सिंह दूहन, कार्यवाहक रोडवेज महाप्रबंधक, हिसार डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed