फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Burnt the house of the accused of firing

फायरिंग के आरोपी का घर जलाया

Fri, 21 Mar 2014 12:40 AM IST
hisar
hisar Updated Fri, 21 Mar 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
Burnt the house of the accused of firing
पटेल नगर में फाग के दिन सूबे सिंह के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों में से एक विनोदी के घर बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में किसी ने आग लगा दी।
विज्ञापन


आगजनी में विनोदी के घर का सामान, नकदी और सोने के गहने जल गए। वारदात के समय बुधवार रात साढ़े 11 बजे घर पर कोई नहीं था। किसी अनहोनी से पहले से आशंकित परिवार के सदस्य अपने चाचा के घर पड़ोस में सोए हुए थे। पीड़ित पक्ष ने रंजिश के चलते घर जलाने का आरोप लगाया है।


विनोदी के पत्नी निर्मला ने बताया कि उसका पति घर पर नहीं था। वारदात के बाद से उनका परिवार सहमा हुआ है। वह अपने बच्चों को साथ लेकर अपने चाचा के घर रह रही है। रात को मोहल्लावासियों ने उन्हें सूचना दी कि घर से धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। पूरे घर का सामान जल रहा था। उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग बुझाई। महिला का कहना है कि घर में रखा फ्रीज, कूलर, बेड, कपड़े, बर्तन, 10 हजार रुपये की नकदी और ढाई तोला सोना जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल नगर में देर रात मोहल्लावासियों की पंचायत हुई। पंचायत में राजीनामा करने को लेकर बातचीत चली। मोहल्लावासियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की कि जिन आरोपियों ने सूबे सिंह के घर फायरिंग की है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। फायरिंग के आरोपी बाहरी थे।


पुलिस ने पटेल नगर में हुई आगजनी की वारदात में महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
 

17 मार्च को पटेल नगर निवासी सूबे सिंह के घर में घुसकर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी। सूबे सिंह ने बताया था कि उसके पड़ोसी सतबीर सिंह के साथ उसकी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पड़ोसी सतबीर सिंह ने अन्य कुछ लोगों को बुला लिया और फायरिंग कर दी।

पुलिस ने इस मामले में सूबे सिंह की शिकायत पर विनोदी सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले के आरोपी दिनेश और राहुल सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed