{"_id":"99c5bdfd95acda3f1d234ed07e74db5f","slug":"bullion-dealer-shot-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी को गोली मारी
hisar
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद के पुराने बाजार में बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सर्राफा व्यापारी को गोली मार दी। गोली सीधे व्यापारी की कनपटी पर लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से पूरे बाजार में सनसनी फैल गई। इससे पहले कि कोई हिम्मत जुटा पाता, तीनों बदमाश हवा में पिस्तौल लहराते वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को हिसार रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
पुराने बाजार में सोमवार की शाम करीब चार बजे 45 वर्षीय सर्राफा व्यापारी बालकिशन अपने बेटे के साथ दुकान पर थे। वह दुकान में ग्राहकों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दुकान के आगे एक बाइक आकर रुकी। बाइक पर तीन युवक बैठे थे, जिन्होंने चेहरे पर नकाब पहन रखा था। इससे पहले कि बालकिशन उन्हें देख पाते, तीनों बदमाश तेजी से दुकान के भीतर घुसे। उन्होंने बालकिशन पर पिस्तौल तानी और फायर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बालकिशन को कुछ कहने का मौका भी नहीं मिला। गोली सीधे उनकी कनपटी पर लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बड़े इत्मीनान से बाहर निकले और हवा में पिस्तौल लहराते हुए बाइक दौड़ा ली।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी इकट्ठा हुए और घायल बालकिशन को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत के चलते हिसार रेफर कर दिया। वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को भी दे दी गई थी। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। सूचना मिलने पर डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा और थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
व्यापारियों ने बंद की दुकानें
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। व्यापारियों ने कहा कि कस्बे में इससे पहले भी कई वारदातें हो चुकी हैं। किराना स्टोर के मालिक, मेडिकल हाल के संचालक, निजी अस्पताल के मालिक और एक इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिकों सहित कई व्यापारियों के साथ वारदातें हो चुकी हैं। ऐसे माहौल में वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बाजार बंद करने के बाद सभी व्यापारी और दुकानदार थाना परिसर में इकट्ठा हुए और बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।