फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Buffalo trader carrying a lift on a bike dies in an accident

डंफर ने बाइक को मारी टक्कर भैंस व्यापारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Buffalo trader carrying a lift on a bike dies in an accident
हिसार। तलवंडी बादशाहपुर और तलवंडी रूक्का के बीच तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में डंपर पलट गया और बाइक के पीछे लिफ्ट लेकर बैठा कमल सिंह की नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर कर लिया है। हादसे के बाद डंपर चालक और बाइक सवार फरार हो गए।
विज्ञापन

तलवंडी बादशाहपुर निवासी अनिल ने बताया कि उसके पिता 60 वर्षीय कमल सिंह भैंस का व्यापार करते थे। शुक्रवार दोपहर को किसी काम से पैदल गांव से तलवंडी रूक्का गांव जा रहे थे। कुछ देर बाद पता चला कि रास्ते में माइनर के पास डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी और कमल सिंह डंपर के नीचे दब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से डंपर को हटाकर शव बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा। अनिल ने बताया घटना के बाद पता चला कि पिता ने किसी बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। वह भी घटना के बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed