फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Budget has not been coming for four years, NSS camp is getting teachers donated

चार वर्षों से नहीं आ रहा बजट, शिक्षक चंदा कर लगवा रहे एनएसएस शिविर

Thu, 18 Mar 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Budget has not been coming for four years, NSS camp is getting teachers donated
चार वर्षों से जिले के सरकारी स्कूलों को एनएसएस शिविर का बजट नहीं मिल रहा है। इस कारण शिक्षक या तो चंदा कर या फिर अपनी जेबें ढीली कर एनएसएस शिविर लगवा रहे हैं। खास बात यह है कि इन चार वर्षों में शिक्षा निदेशालय ने स्वयंसेवकों के लिए रिफ्रेशमेंट तक का बजट भी जारी नहीं किया।
विज्ञापन

जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में कुल मिलाकर 60 यूनिट हैं, जिनको बीते चार साल में कुल सात करोड़ 20 लाख रुपये का बजट शिक्षा निदेशालय की ओर से मिलना था, लेकिन नहीं मिला। स्थिति यह है कि प्रत्येक स्कूल के एनएसएस प्रभारी स्टाफ व अन्य लोगों की मदद से राशि एकत्रित कर एनएसएस शिविर लगवा रहे हैं। हाल ही में पटेल नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10 से 16 मार्च तक एनएसएस शिविर लगाया गया। इसके आयोजन के लिए शिक्षकों ने कुल 7250 रुपये का चंदा एकत्रित किया। स्कूल स्तर पर शुरू हुए इस एनएसएस शिविर में दो इकाइयों के कुल 108 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिक्षकों द्वारा एकत्रित की गई चंदे की राशि को स्वयंसेवकों की रिफ्रेशमेंट और अन्य गतिविधियों पर खर्च किया गया।
विज्ञापन

एक वर्ष में मिलता है एक करोड़ 80 लाख रुपये का बजट
जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में कुल 60 एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाइयां हैं। इन्हें एक साल में जिला स्तर पर कुल एक करोड़ 80 लाख रुपये का बजट मिलता है। प्रत्येक यूनिट की बात करें तो कुल 46500 रुपये का बजट जारी किया जाता है, जिनमें रेगुलर गतिविधियों के लिए 24000 रुपये व डे-नाइट गतिविधियों के लिए 22500 रुपये का बजट दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने मंगवाई रसीदें, फिर भी बजट नहीं किया जारी
शिक्षकों के अनुसार शिक्षा निदेशालय की ओर से एनएसएस शिविर की गतिविधियों पर खर्च की गई राशि की रसीदें मंगवाई गई थीं। शिक्षकों के अनुसार शिक्षा निदेशालय द्वारा राशि देने की बात कही गई, लेकिन अभी तक बजट जारी नहीं किया गया।
कई बार बजट के लिए शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अब तक बजट नहीं मिला है। एक बार फिर रिमांडर भेजा जाएगा।
- नरेंद्र दूहन, जिला समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed